पत्रकार सपन दुबे को भ्रातृ शोक,पंचतत्व में विलीन हुए पवन दुबे
✓पत्रकार सपन दुबे को भ्रातृ शोक,पंचतत्व में विलीन हुए पवन दुबे
परिधि न्यूज बैतूल। नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के अध्यक्ष रहे, वरिष्ठ कामरेड स्व. शंकरलाल दुबे के बड़े सुपुत्र, पत्रकार सपन दुबे के बड़े भाई पवन (पप्पी) दुबे (58) का 12 अप्रैल की रात्रि नागरिक के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वे पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से अस्वस्थ्य चल रहे थे। स्व. पवन दुबे अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अंत्येष्टि रविवार को नागपुर में की गई। मुखाग्रि उनके इकलौते पुत्र शिशिर दुबे ने दी। उल्लेखनीय है कि पूर्व लोको पायलट पवन दुबे अस्वस्थ्य होने के बाद मुख्य कार्यालय अधीक्षक नागपुर लॉबी में पदस्थ थे। लंबी बीमारी के बाद 12 अप्रैल की रात में नागपुर के न्यू मिडास हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया। सपन दुबे को भ्रातृ शोक पर जिले के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, चिकित्सकों, सामाजिक बंधुओं, ईष्टमित्रों, शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया है।