समाज कार्य मे स्वैच्छिक संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण: डीडी उइके
✓भारत भारती में स्वैच्छिक संगठनो की एकदिवसीय कार्यशाला
परिधि न्यूज बैतूल

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की समृद्धि योजनान्तर्गत स्वैच्छिक संगठनों की एक दिवसीय कार्यशाला का प्रारम्भ केन्द्रीय जनजाति राज्य मंत्री दुर्गादास उइके के मुख्य आतिथ्य में भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।


इस अवसर पर परिषद के टास्क मैनेजर शाकिर जाफरी, सम्भाग समन्वयक कौशलेश तिवारी, सीए सुनील हिराणी उपस्थित थे ।

अपने उद्बोधन में दुर्गादास उइके ने कहा कि समाज कार्य मे स्वैच्छिक संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से मध्यप्रदेश में एनजीओ बड़ी संख्या में सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन अन्तिम व्यक्ति हो इसका प्रयास कर रहे हैं ।

आज जन अभियान परिषद अपने कार्यों से जन-जन का अभियान बन गई है ।परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि एनजीओ के माध्यम से समाज की उन्नति के दो मॉडल चल रहे हैं।

उसमें एक मॉडल पाश्चात्य मॉडल है जो अनुबन्ध आधारित विकास के आधार पर कार्य करता है । योजना के पूर्ण होने पर वे समाज से नाता तोड़ देते हैं ।किन्तु हमारा भारतीय मॉडल सम्बन्धों पर आधारित विकास है, जो योजना पूर्ण होने के बाद भी समाज से सम्पर्क बनाकर रखते हैं व इनके सुख दुःख में सहभागी बनते हैं ।

मध्यप्रदेश इसी भारतीय मॉडल के आधार पर कार्य करने वाला संगठन ।कार्यशाला की रूपरेखा जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी ने प्रस्तुत की व सत्र का संचालन अरविन्द माथनकर ने किया । इस कार्यशाला में बैतूल जिले के 80 स्वैच्छिक संगठन सहभागिता कर रहे हैं ।