सार्वजनिक स्थलों पर सट्टे के काउंटर: बस स्टैंड पर काउंटर लगाकर लिखा जा रहा सट्टा
अपराधियों के हौसले बुलंद, डेढ़ लाख का हफ्ता सुर्खियों में..!!
✓सार्वजनिक स्थलों पर सट्टे के काउंटर: बस स्टैंड पर काउंटर लगाकर लिखा जा रहा सट्टा
✓अपराधियों के हौसले बुलंद, डेढ़ लाख का हफ्ता सुर्खियों में..!!
परिधि न्यूज बैतूल


अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ कारवाई तो करती है, लेकिन तमाम कारवाइयों के बाद जिला मुख्यालय पर ही जुए के अड्डों और सट्टा कारोबार पर कोई रोक नहीं लग पा रही है। नगर के सार्वजनिक स्थलों पर बेधड़क सट्टा पट्टी लिखने के वीडियो जिस तरह एक के बाद एक सामने आ रहे है उससे अपराधियों को मिल रहे संरक्षण से इनकार नहीं किया जा सकता। आलम यह है कि सट्टा खबाड़ अब काउंटर लगातार गोरखधंधे को अंजाम दे रहे है और दो के दस के चक्कर में युवा पीढ़ी का भविष्य भी दांव पर लगा रहे है। जानकारी के अनुसार सट्टा लिखने के लिए बकायदा मजदूर लगा रखे है जिन्हें हर दिन एक हजार रुपए मेहनताना दिया जाता है।

बस स्टैंड पर काउंटर लगाकर लिखा जा रहा सट्टा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुर्गी चौक के पप्पू ने अकेले कोठीबाजार बस स्टैंड पर ही सट्टा लिखने चार काउंटर लगा रखे है।इन्हीं काउंटर में से एक का वीडियो परिधि न्यूज को एक जागरूक नागरिक द्वारा भेजा गया है।सुबह से रात तक यहां दाव लगाने वालों की आवाजाही देखी जा सकती है।हालांकि बेरोकटोक बेखौफ सट्टे की दुकान चलाने के पीछे डेढ़ लाख का हफ्ता भी सुर्ख़ियों में है।
बैल बाजार सदर का वीडियो भी हुआ था वायरल
करीब 15 दिन पहले सदर क्षेत्र में भी बस स्टैंड की तरह ही काउंटर लगाकर सट्टा लिखने का वीडियो वायरल हुआ था।पुलिस की कारवाई भी हुई लेकिन हाल जस के तस है।सूत्रों की माने तो नगर में लल्ली चौक पर चाय की दुकान के सामने और थाना चौक पर भी पप्पू के काउंटर है। इन सब के पीछे डेढ़ लाख का हफ्ता ही है, जो अपराधियों को संरक्षण भी दे रहा है और उन्हें बेखौफ भी बना रहा है।जागरूक लोगों का कहना है कि क्षेत्र में एक तो रोजगार की कमी है दूसरा रोजगार के साधन लगातार बंद होते जा रहे हैं। युवा बेरोजगार जल्दी पैसा कमाने के लिए सट्टे जैसे अपराध में लिप्त हो रहे हैं। सुबह-शाम सट्टे का चार्ट लेकर नंबर निकालते सटोरियों को आसानी से देखा जा सकता है।