थाना चौक के शिवालय में मनाया जा रहा शिव विवाह महोत्सव
✓थाना चौक के शिवालय में मनाया जा रहा शिव विवाह महोत्सव
✓गुरुवार को होगा ओंकारेश्वर का टीका
परिधि न्यूज बैतूल


थाना महाकाल चौक कोठी बाजार स्थित शिवालय में शिव विवाह महोत्सव पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस मांगलिक उत्सव में शामिल होकर भगवान शिव के विवाह को साक्षी बना रहे हैं। महोत्सव के दूसरे दिन 20 फरवरी गुरुवार को शाम 7 बजे ओंकारेश्वर का टीका होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के प्रभारी श्रीमती शारदा पाटिल, निक्की राजपूत, प्रदीप तिलनते, बिट्टू ठाकुर, संकू राजपूत, बंटी आरसे, कृष्णा गौड़, सुनील प्रजापति, हितेश पवार, लक्की यादव, पवन यादव, गज्जू दत्ता, अक्षय चौहान, बिट्टू देशमुख, लक्ष्य मंन्द्रे, भावेश चढोकार, चेतन यादव और मोनू यादव हैं। इससे पहले, 19 फरवरी को शाम 4 बजे सोमनाथ की सगाई का आयोजन किया गया था, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से भाग लिया। इस आयोजन में हर रस्म को विधिपूर्वक निभाया जा रहा है, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।
26 फरवरी को निकलेगी भव्य शिव बारात
शंभू भोले सेवा उत्सव समिति के तत्वावधान में 26 फरवरी को थाना महाकाल चौक स्थित शिवालय से भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। शिव विवाह महोत्सव को भव्य और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विशेष व्यवस्थापक बनाए गए हैं, ताकि हर मांगलिक कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न किया जा सके।शिव विवाह महोत्सव में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ शामिल हो रहे हैं। भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के साथ शिव विवाह की रस्में पूरी की जा रही हैं। भक्तों का कहना है कि ऐसा आयोजन हर साल होता रहे, जिससे शिवभक्तों को भगवान के विवाह महोत्सव का आनंद मिलता रहे।
सोमनाथ की सगाई मनमोहक शृंगार
