Betul and MP Latest News

जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं को विश्वास में लेकर ही चिन्हित की जाए अस्पताल के नवीन भवन की जगह – गंगा उईके

✓जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं को विश्वास में लेकर ही चिन्हित की जाए अस्पताल के नवीन भवन की जगह – गंगा उईके

परिधि न्यूज चिचोली

घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की तेज़ तर्रार विधायक गंगा सज्जन सिंग उईके मंगलवार के नगर मंडल चिचोली के एक दिवसीय दौरे पर थीं, जहां सबसे पहले उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली में रोगी कल्याण समिति की बैठक लेना था और उसके बाद ग्राम अटारी में चल रही भागवत कथा के कार्यक्रम में भी सम्मिलित होना था। अपने इस प्रवास के अंतर्गत रोगी कल्याण समिति की बैठक में भी विधायक  अपने चिर परिचित अंदाज़ में नज़र आईं जिसमें उन्होंने चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन की जगह के चिन्हांकन के विषय में जब बीएमओ अतुलकर से जानकारी मांगी तो पता चला के संबंधित एजेंसी के लोग स्वास्थ्य केंद्र का दौरा करके जगह भी चिन्हित करके चले गए और स्थानीय जनप्रतिनिधियों और यहां तक के स्वयं विधायक  को भी इसकी सूचना नहीं दी गई और ना ही किसी से कोई राय मांगी गई। इसपर श्रीमती उईके ने बीएमओ को निर्देशित किया के एक बार शीघ्र सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बुलाकर सबको विश्वास में लेकर पुनः नवीन भवन की जगह सबकी सहमति से चिन्हित की जाए।

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने हेतु सकारात्म सुझाव सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से रखे गए, जिन्हें सर्वसम्मति से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।बैठक में विभिन्न प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए जिसमें मुख्य रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली में महिला चिकित्सक की नियुक्ति, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरापाटला में अतिरिक्त वार्ड निर्माण, बाउंड्रीवाल, मुख्य सड़क से स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंच मार्ग निर्माण शामिल रहे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के अनटाइड फंड में जो राशि बची हुई है उसे मरीजों के लिए फोल्डिंग मूवेबल बेड लेने में व्यय करने का सुझाव विधायक महोदया के द्वारा दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र के लिए एम्बुलेंस एवं शव वाहन उपलब्ध करवाने की मांग भी इस बैठक में विधायक महोदया के समक्ष रखी गई। रोगी कल्याण समिति की बैठक में नगर परिषद चिचोली अध्यक्ष वर्षा रितेश मालवीय, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल, तहसीलदार चिचोली, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग चिचोली, महिला बाल विकास अधिकारी, उपयंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पत्रकारगण, एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।
भागवत कथा पुराण ग्राम अटारी में शिरकत, हाट से खरीदी सब्जियां

रोगी कल्याण समिति की बैठक उपरांत श्रीमती उईके ग्राम अटारी में चल रही श्रीमद भागवत कथा पुराण के आयोजन में सम्मिलित होने के लिए निकलीं तो रास्ते में चिचोली के हाट बाज़ार में छोटे दुकानदारों से भी चर्चा की और देशी हरी सब्जियां भी खरीदी उसके बाद अटारी पहुंची जहां उनके प्रथम ग्राम आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और मंच पर श्रीमद भागवत पुराण और गायत्री मां के छाया चित्र पर पूजन करने के उपरांत विधायक महोदया ने सभी महिला श्रोताओं के साथ नीचे बैठकर ही पूरी कथा श्रवण की और आरती कर अपने उद्बोधन में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा रखी गई सिंचाई हेतु पानी की समस्या का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया ।कथा के पश्चात भाजपा नगर मंडल चिचोली के अटारी बूथ पर भारतीय जन संघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम किया गया जिसमें श्रीमती गंगा उईके सहित समस्त उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और समर्पण दिवस के विषय में सभी को अवगत करवाया। आयोजन में मुख्य रूप में विधायक महोदया के साथ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह, पूर्व न.प. अध्यक्ष संतोष मालवीय, चिचोली न.प. अध्यक्ष वर्षा मालवीय, मंडल महामंत्री अमन सिंह कुशवाह, भाजयुमो जिला मंत्री अमन आंवलेकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुनीत राठौर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अलकेश नाना राठौर, अमर सिंग राठौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।अटारी के कार्यक्रम से लौट ते समय श्रीमती उईके ने नसीराबाद में बन रहे सीएम राईस स्कूल के भी निर्माण कार्य का जायज़ा लिया और शासन की इस महत्वकांशी योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए ठेकेदार को उचित दिशा निर्देश दिए।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.