Betul and MP Latest News

विश्वकर्मा जयंती महोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ भगवान लक्ष्मीनारायण जी के अभिषेक, पूजन और हवन

बाइक रैली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रतिभा सम्मान के साथ होगा भव्य समापन

✓विश्वकर्मा जयंती महोत्सव का शुभारंभ
✓वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ भगवान लक्ष्मीनारायण जी के अभिषेक, पूजन और हवन
✓बाइक रैली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रतिभा सम्मान के साथ होगा भव्य समापन
परिधि न्यूज बैतूल

विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति बैतूल द्वारा गंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर में तीन दिवसीय भगवान विश्वकर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। यह आयोजन 8 फरवरी से प्रारंभ हुआ और 10 फरवरी तक चलेगा। महोत्सव का शुभारंभ भगवान लक्ष्मीनारायण जी के अभिषेक, पूजन और हवन से हुआ। सुबह 9 बजे से शुरू हुए अभिषेक और पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरण किया गया। शाम को समाज की महिलाओं और पुरुषों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें सामाजिक बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक सचिव विष्णुकांत मालवी और कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मालवी ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और संस्कृति को बढ़ावा देना है।


दूसरे दिन कल रविवार, 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे से बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें फैंसी ड्रेस, गायन, नृत्य, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताएं शामिल हैं। 10 फरवरी को सुबह 9 बजे भगवान विश्वकर्मा जी का अभिषेक, हवन और पूजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 12 बजे महाआरती, बुजुर्गों के पैर पखारने की रस्म और अतिथियों का सम्मान किया जाएगा। समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। अंत में सचिव शशिकांत मालवी की ओर से प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। समापन दोपहर 2 बजे भोजन प्रसादी के साथ होगा।
प्रतिष्ठान बंद रखकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील
विश्वकर्मा समाज समिति के जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद मालवी और युवा मंच जिलाध्यक्ष विनय बंटी मालवी ने जिले और आसपास के सभी धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर समय पर कार्यक्रम में सम्मिलित हों। कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष मालवी और सचिव शशिकांत मालवी ने बताया कि यह महोत्सव समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और संस्कृति को संजोने का एक माध्यम है। समाज के समर्पित कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.