Betul and MP Latest News

स्कूली बच्चों से भरी बस निमनवाड़ा के पास अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, नशे में धुत्त था ड्राइवर, एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल, 7 गंभीर हालत में बैतूल रेफर

विधायक ने अस्पताल पहुंचकर जाना बच्चों का हाल, सीईओ ने दिए जांच के निर्देश, आरटीओ ने ड्राइवर का लाइसेंस किया निरस्त, पुलिस जांच में जुटी

स्कूली बच्चों से भरी बस निमनवाड़ा के पास अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, नशे में धुत्त था ड्राइवर, एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल, 7 गंभीर हालत में बैतूल रेफर

✓विधायक हेमंत खंडेलवाल ने अस्पताल पहुंचकर जाना बच्चों का हाल, सीईओ ने दिए जांच के निर्देश, आरटीओ ने ड्राइवर का लाइसेंस किया निरस्त, पुलिस जांच में जुटी

परिधि न्यूज बैतूल

middle post add

जिले के साईंखेड़ा थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक निजी स्कूल की तेज़ रफ़्तार बस भीषण हादसे का शिकार हो गई । हादसे की वजह ड्राइवर का नशे में होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रगति स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर जा रही थी इसी दौरान नीमनवाड़ा गाँव के पास बस अनियंत्रित हो गई और नाले में गिर गई।हादसे के वक्त बस में लगभग 30 बच्चे शिक्षक और दो महिला थीं । हादसे में 14 बच्चों को अधिक चोट लगी है और 7 बच्चों की हालत गम्भीर है । घटना के बाद तत्काल तीन थानों की पुलिस और पांच एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई । सभी घायल बच्चों को जिला अस्पताल लाया जा चुका है जिनका इलाज जारी है l घटना की सूचना मिलते ही एसपी निश्चल झरिया, जिला पंचायत सीईओ ने अक्षत जैन ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। विधायक हेमंत खंडेलवाल ने भी अस्पताल में घायल बच्चों से मुलाकात कर अस्पताल प्रबंधन को उचित उपचार के लिए निर्देशित किया।इधर आरटीओ अनुराग शुक्ला द्वारा बस ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त करने की कारवाई की गई है, साथ ही बस की फिटनेस परमिट आदि दस्तावेज भी चेक किए जा रहे है।

घटना में  घायल स्कूली बच्चों ने बताया  कि ड्राइवर और कंडक्टर ने बस को एक पेट्रोल पंप पर रोका था जहां दोनो ने शराब पी थी और इसके बाद ही ये हादसा हुआ है । ड्राइवर ने बस को रास्ते मे रोककर दो महिलाओं को भी बस में बिठाया था, दोनो महिलाएं भी हादसे में घायल हुई हैं जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया है ।हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर दोनो मौके से फरार हो गए हैं जिनकी तलाश जारी है ।

इस पूरे मामले में जिला पंचायत सी ई ओ अक्षत जैन ने जिला अस्पताल पहुंचकर कर घायल बच्चों की स्थिति जानी और डॉक्टरों को बेहतर इलाज और निगरानी रखने के निर्देश दिए है श्री जैन ने बताया की इस घटना में 14 बच्चों चोट लगी है लापरवाह ड्राइवर बहुत तेज बस चला रहा था  जिसकी वजह से बस दुर्घटना हुई है मौके से ड्राइवर का लाइसेंस और मोबाइल जब्त किया गया हैl कोतवाली टी आई रविकांत डहेरिया ने बताया की बस चालक और परिचालक की जानकारी लग गई है शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर उनका मेडिकल कराकर कार्यवाही की जाएगी lप्रशासन ने जिला अस्पताल के स्टाफ को बच्चो की लगातार निगरानी की हिदायत दी है और किसी भी बच्चे की हालत बिगड़ने की स्थिति में उन्हें तत्काल हायर सेंटर पर रेफर करने की तैयारी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ साईंखेड़ा थाना पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है ।

विधायक बेहतर उपचार करवाने का दिया भरोसा

विधायक हेमंत खंडेलवाल ने भी रात्रि जिला अस्पताल पहुंचकर साईंखेड़ा के निजी स्कूल की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। घायल बारहवीं ग्राम के विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा बेहतर से बेहतर उपचार करवाने का भरोसा दिया । स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को घायल बच्चों का बेहतर उपचार करवाने तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश विधायक श्री खंडेलवाल ने दिए ।इस दौरान पुलिस अधीक्षक, डीईओ डीपीसी सहित पुलिस ,स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.