Betul and MP Latest News

पालतू कुत्ते की सड़क हादसे में मौत, बैतूल बाजार पुलिस ने करवाया कुत्ते के शव का पीएम

✓पालतू कुत्ते की सड़क हादसे में मौत, बैतूल बाजार पुलिस ने करवाया कुत्ते के शव का पीएम
परिधि न्यूज बैतूल
बैतूलबाजार थाना क्षेत्र में पहली बार किसी कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम किए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल कुत्ते की सड़क हादसे में मौत होने के बाद कुत्ते के मालिक ने, बैतूल बाजार थाने में, सड़क दुर्घटना में कुत्ते की मौत के लिए जिम्मेदार वाहन चालक के विरुद्ध कारवाई के लिए शिकायत की है।
बैतूल बाजार टी आई अंजना धुर्वे ने बताया कि नयागांव निवासी फरियादी भानु पिता राजेंद्र पवार ने थाने में शिकायत की है कि 23 जनवरी गुरुवार को सुबह 8 से 9 बजे के बीच उनके लेब्राडोर प्रजाति के पालतू कुत्ते को घर के सामने अज्ञात व्यक्ति ने वाहन क्रमांक mp 48 zc 2929 से कुचल दिया।हादसे में कुत्ते की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। फरियादी भानु की शिकायत पर बैतूल बाजार पुलिस ने धारा 325 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर कुत्ते के शव का पशु चिकित्सालय में पीएम कराने के बाद शव को भानु को सौंपा गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.