Betul and MP Latest News

असाडी जलाशय के सायफन का गेट क्षतिग्रस्त,बह रहा लाखों लीटर पानी

✓असाडी जलाशय के सायफन का गेट क्षतिग्रस्त,बह रहा लाखों लीटर पानी

✓जलाशय का पानी रोकने नहीं किए जा रहे प्रयास, 60 हेक्टेयर में लगी फसलें सूखने के कगार पर

परिधि न्यूज बैतूल/भीमपुर

एक ओर जिले के किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सिंचाई के भरपूर साधन उपलब्ध कराने की संभावनाएं तलाशी जा रही है, वही दूसरी ओर बूढ़े हो रहे जलाशयों की सुध लेने कोई तैयार नहीं है।लिहाजा जलाशय अब जल राशि की संभालने में अक्षम होते जा रहे है।इसकी बानगी भीमपुर में देखी जा सकती है जहां लक्कड़जाम जलाशय(असाड़ी) के  सायफान से पानी का भारी रिसाव हो रहा है।अब तक लाखों लीटर पानी सायफान का गेट ख़राब होने से बह चुका है और किसान पानी के लिए तरस रहे है। किसानों को जलाशय का पानी नहीं मिलने से  करीब 60 हेक्टेयर की फसल सूखने की कगार पर है।गौरतलब है कि असाड़ी जलशय निर्माण हो 55 साल हो गए है, रख रखाव की वजह से क्षति ग्रस्त हो गया।क्षेत्र के किसानों ने जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से समस्या के त्वरित निराकरण की मांग की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.