Betul and MP Latest News

रेत के विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल, सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम 

✓रेत के विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल, सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम 
परिधि न्यूज बैतूल
जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में रेत कारोबार के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शनिवार शाम पतौवापुरा में हमलावरों ने फायरिंग की, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फायरिंग में घायल युवक का नाम राजेश विश्वकर्मा है। देर शाम इस घटना का सीसीटीवी में कैद  वीडियो भी सामने आया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विवाद के दौरान आरोपियों ने चार राउंड फायरिंग की, जिनमें से एक गोली राजेश के पैर में लगी, जबकि तीन गोली निशाने से चूक गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की हालत स्थिर है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रेत खदानों से जुड़ा पैसों का लेन-देन इस विवाद की जड़ है। आरोप है कि रेत कारोबार में उधारी के कारण दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस फिलहाल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

क्षेत्र में तनाव की स्थिति 
घटना के बाद से पतौवापुरा और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। क्षेत्रीय लोग इस तरह की घटनाओं से दहशत में हैं। रेत खदानों में विवाद और हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान हैं।स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से रेत कारोबार में हो रहे विवादों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि रेत खदानों में लेन-देन और आपसी झगड़े अक्सर हिंसा का रूप ले लेते हैं, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.