Betul and MP Latest News

लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में हुआ टी-20 का भव्य समापन, रोमांचक मुकाबले देखने दर्शकों से खचाखच भरा रहा स्टेडियम

विजेता टीम अलीशा क्लब को 1 लाख 11 हजार 111 रुपये नकद और ट्रॉफी विधायक हेमंत खंडेलवाल ने प्रदान की

✓अलीशा क्लब जम्मू-कश्मीर ने जीता टी-20 टूर्नामेंट

✓बिलाल बने मैन ऑफ द मैच, मनोज दहीकर को मिला मैन ऑफ द सीरीज का खिताब

✓लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में हुआ टी-20 का भव्य समापन, रोमांचक मुकाबले देखने दर्शकों से खचाखच भरा रहा स्टेडियम

middle post add

✓फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने पुलिस लीजेंड बैतूल को हराकर अपने नाम किया खिताब

✓विजेता टीम अलीशा क्लब को 1 लाख 11 हजार 111 रुपये नकद और ट्रॉफी विधायक हेमंत खंडेलवाल ने प्रदान की

✓उपविजेता पुलिस लीजेंड बैतूल को 66 हजार 666 रुपये नकद और ट्रॉफी अभिजर हुसैन ने प्रदान की

परिधि न्यूज बैतूल

लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 6 जनवरी को अलीशा क्लब जम्मू-कश्मीर और पुलिस लीजेंड बैतूल के बीच खेला गया। फाइनल देखने के लिए स्टेडियम में दर्शकों की खचाखच भीड़ उमड़ी। अलीशा क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 228 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। रोहित ने 72, बासिद ने 60, बिलाल ने 36 और फैज ने 21 रनों का योगदान दिया। पुलिस लीजेंड की गेंदबाजी में आकाश ने 2, रित्विक, मोहित और एमडी ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पुलिस लीजेंड की टीम 199 रनों पर ऑलआउट हो गई। पुलिस की ओर से राहुल चंद्रोल ने 51, आर्यन ने 39, मोहित ने 29 और सागर ने 28 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर की गेंदबाजी में सतीष ने 3, रिलेश ने 2, बिलाल ने 2 और सोनू ने 2 विकेट चटकाए। शानदार प्रदर्शन करते हुए अलीशा क्लब ने टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।


फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए बिलाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मनोज दहीकर को मैन ऑफ द सीरीज, अक्षत रघुवंशी को बेस्ट बैट्समैन, राहुल चंद्रोल को बेस्ट कीपर और आकाश रजावत को बेस्ट बॉलर का खिताब दिया गया। विजेता टीम अलीशा क्लब को 1 लाख 11 हजार 111 रुपये नकद और ट्रॉफी विधायक हेमंत खंडेलवाल ने प्रदान की। उपविजेता पुलिस लीजेंड बैतूल को 66 हजार 666 रुपये नकद और ट्रॉफी अभिजर हुसैन ने प्रदान की।
महिला खिलाड़ी कल्याणी जाधव को 21 हजार का सम्मान


मध्य प्रदेश की रणजी टीम में उपकप्तान के रूप में चयनित बैतूल की महिला खिलाड़ी कल्याणी जाधव को विधायक हेमंत खंडेलवाल ने 21 हजार रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर, एसपी निश्चल झारिया, एसबीआई आरएम श्रेष्ठा मिश्रा सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे। टी-20 टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष रानू वर्मा, उपाध्यक्ष वरुण वर्मा, कोषाध्यक्ष सन्नी सरदार, सचिव अभिषेक कुशवाह, सह सचिव अंशित खसकलम और मोइज मंसूरी को बधाई दी गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने टूर्नामेंट की सफलता की प्रशंसा की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.