Betul and MP Latest News

भार्गव सभा की अभा कार्यकारिणी में निर्वाचित हुए मयंक भार्गव

✓भार्गव सभा की अभा कार्यकारिणी में निर्वाचित हुए मयंक भार्गव


परिधि न्यूज बैतूल

विगत दिनों लखनऊ में संपन्न अखिल भारतीय भार्गव सभा के 133 वें वार्षिक अधिवेशन में हुए द्विवार्षिक चुनाव में बैतूल से भार्गव समाज के सदस्य मयंक भार्गव अखिल भारतीय कार्यकारिणी के लिए निर्वाचित हुए।
भार्गव सभा बैतूल के अध्यक्ष दीपक भार्गव ने बताया कि लखनऊ के प्रसिद्ध इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय अधिवेशन में दूसरे दिन राष्ट्रीय संगठन के चुनाव संपन्न हुए जिसमें देश-विदेश से आए 4 हजार से अधिक समाज के सदस्यों ने मतदान किया। इस चुनाव में बैतूल से मयंक भार्गव ने अनिल, संजय, विजय पैनल से चुनाव लड़ा था। चुनाव में पूरी पैनल विजयी रही।
भार्गव समाज के चुनाव में बैतूल जिले से लगभग एक सैकड़ा से अधिक सदस्यों ने लखनऊ पहुंचकर मतदान में भाग लिया। मयंक इससे पूर्व भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव जीत चुके हैं। मयंक भार्गव के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बतौर सदस्य बनने पर उन्हें भार्गव सभा बैतूल, भार्गव सभा मुलताई, जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, राजनेताओं, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, चिकित्सकों, सामाजिक बंधुओं, ईष्टमित्रों, शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी है।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.