Betul and MP Latest News

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वर्गीय श्रीमती सुमन देवी को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

✓मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वर्गीय श्रीमती सुमन देवी को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

परिधि न्यूज बैतूल 24 दिसंबर,2024

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बैतूल जिले के ब्लॉक भीमपुर के ग्राम कुंडबकाजन में विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान के निवास पहुंचकर उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती सुमन देवी चौहान को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, जिला अध्यक्ष श्री बबला शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.