Betul and MP Latest News

विजय दिवस:देशभक्ति गीतों से पुलिस बैंड ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

✓विजय दिवस:देशभक्ति गीतों से पुलिस बैंड ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

परिधि न्यूज बैतूल

middle post add

जिला मुख्यालय स्थित कारगिल चौक पर पुलिस बैंड द्वारा विजय दिवस के अवसर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर शहीदों को श्रृद्धाजंलि अर्पित की गई। 16 दिसंबर 2024 को अपरान्ह 3 बजे से जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं 1971 में भारत की ऐतिहासिक विजय को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी निश्चल एन झारिया, डीएफओ दक्षिण विजयान्तम टी आर, जिला सैनिक अधिकारी कैप्टन सुमित सिंह, एएसपी कमला जोशी, एसडीओपी शालिनी परस्ते, डीएसबी प्रभारी नित्यानंद विश्वास,नगर पालिका अधिकारी सतीश मटसेनिया, कोतवाली टी आई रविकांत डहरिया,बैतूल बाजार टी आई अंजना धुर्वे, महिला थाना प्रभारी सेवंती परते सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं पुलिस, वन विभाग, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

सैन्य गीतों की धुन सुन भाव विभोर हुए लोग

1971 की विजय और भारतीय सेना के वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में पुलिस बैंड ने ए मेरे वतन के लोगों सहित विभिन्न देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति विभिन्न वाद्य यंत्रों के माध्यम से दी गई।इस अवसर पर मध्यप्रदेश में शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.