ग्रीन ओलंपिया थीम पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक और प्री-प्राथमिक के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
✓ग्रीन ओलंपिया थीम पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक और प्री-प्राथमिक के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
परिधि न्यूज बैतूल

किडजी बैतूल स्कूल के प्राथमिक और प्री-प्राथमिक के बच्चों ने हाल ही में आयोजित ग्रीन ओलंपिया खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया, जिनमें दौड़, कूद, साइकिल रेस और बॉल गेम्स शामिल थे।


बच्चों की मेहनत और उत्साह ने सभी को प्रभावित किया।इस अवसर पर पालकों के लिए भी कुछ मनोरंजन खेल गतिविधियां रखी गई थीं जिसमें सभी पालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं आनंद उठाया।

शाला की संचालिका श्रीमती मंजुला पाठक ने बताया कि हमारी प्राइमरी कक्षा के छात्र छात्राओं ने संभाग स्तर पर 9 मेडल जीते जिसमें दो गोल्ड सिल्वर एवं चार ब्रांन्ज मेडल शामिल है।विजेताओं में वेदांश सोनी, वर्तिका कश्यप, चाहत पवार ,विहाना माथनकर , वृतिका माथनकर, वरदान मिश्रा, अनंत शर्मा, कौटिल्य वर्मा ,भव्या मदान शामिल है।

यही नहीं इन बच्चों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बैतूल जिले का नाम बढ़ाया है।शाला की संचालिका श्रीमती मंजुला पाठक ने बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “हमें अपने बच्चों पर गर्व है। वे न केवल खेलकूद में उत्कृष्ट हैं, बल्कि वे अच्छे नागरिक भी बन रहे हैं।” उन्होंने बताया कि स्कूल में खेलकूद को बहुत महत्व दिया जाता है। खेलकूद न केवल बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि यह उनके मानसिक और भावनात्मक विकास में भी मदद करता है।बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।