Betul and MP Latest News

वन कर्मचारियों की सक्रियता से करंट एवं कुत्तों के हमले से घायल बंदर की बची जान

✓वन कर्मचारियों की सक्रियता से करंट एवं कुत्तों
के हमले से घायल बंदर की बची जान
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज बैतूल 

शुक्रवार सुबह ग्राम खेड़ीसावलीगढ़ में विद्युत वितरण केंद्र के पास एक खेत में लगे बिजली ट्रांसफार्मर के पास कुछ बंदर चहल कदमी कर रहे थे कि अचानक एक बड़ा बंदर करंट लगने से घायल होकर जमीन पर गिर गया फिर कुछ  कुत्तों ने उस पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। लोगो ने कुत्तों को भगाया और वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर रातमाटी बीट गार्ड प्रदीप सिह परिहार, सेलूढाना बीटगार्ड कृष्ण कुमार डाड़ोरिया, चौकीदार गुलाब गीद, विश्वनाथ कारे एवं समाज सेवी नंदन बघेल, राहुल बंजारे ने बंदर को जाल की मदद से पकड़ा और खेड़ी के पशु चिकित्सालय में  लाया। यहां सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी शिवशंकर झाड़े ने घायल बंदर को ड्रेसिंग कर उपचार किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.