Betul and MP Latest News

भाई की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश, शिकायतों के बावजूद नहीं मिली राहत 

✓भाई की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश, शिकायतों के बावजूद नहीं मिली राहत 

परिधि न्यूज बैतूल

ग्राम बोरीखुर्द के रहने वाले घनश्याम नामक व्यक्ति ने अपने भाई और परिवार के अन्य सदस्यों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की कोशिश की। घनश्याम ने बताया कि उसने कई बार प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उसे हर जगह निराशा हाथ लगी। वर्तमान में घनश्याम जिला अस्पताल में भर्ती है।

middle post add

घनश्याम का कहना है कि उसका भाई उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है। वह कलेक्टर कार्यालय, तहसील और एएसपी के पास भी गया, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। उसका आरोप है कि तहसीलदार मैडम ने उससे मामले को सुलझाने के लिए पैसे की मांग की थी।घनश्याम ने कलेक्टर को कई बार लिखित आवेदन दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।इस मामले में घनश्याम ने अपने भाई गुलाब, बहन शिवकली और उसके बेटे दिलीप को भी जिम्मेदार ठहराया है। घनश्याम की शिकायत के बावजूद प्रशासन की निष्क्रियता से निराश होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाने की कोशिश की।

इनका कहना…

आपके माध्यम से मुझे यह जानकारी मिली है, मैं दिखवाता हूं क्या मामला है।

निश्चल एन झारिया 

एसपी बैतूल

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.