ठंड बढ़ी लेकिन स्कूलों का नहीं बदला समय, बच्चों का स्वास्थ्य हो रहा खराब
✓ठंड बढ़ी लेकिन स्कूलों का नहीं बदला समय, बच्चों का स्वास्थ्य हो रहा खराब
✓कब समय परिवर्तन के निर्देश देंगे कलेक्टर, अभिभावकों की बढ़ी चिंता
परिधि न्यूज बैतूल


कड़कड़ाती ठंड में 6 से 7 डिग्री के तापमान में स्कूलों के मासूम बच्चों को सुबह 6 बजे से उठकर स्कूल जाने के लिए तैयार होना पड़ रहा है। हजारों बच्चों को कड़कड़ाती ठंड में उठकर स्कूल के लिए तैयार होना पड़ता है। शिक्षा विभाग ने अब तक उनका स्कूल का टाइम बदलने या आगे बढ़ाने की सुध नहीं ली है। जबकि अधिक ठंड से इनका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।ठंड ने कोहरे के साथ ही तीखे तेवर दिसंबर माह की शुरुआत में हीदिखाना शुरू कर दिया था। सुबह से छाये घने कोहरे से कड़ाके की ठंड ने नागरिकों व स्कूली बच्चों को कपकपा दिया है। लोग ठंड भगाने के लिए सुबह से शाम तक अलाव जलाकर सहारा लेते नजर आ रहे है, वही स्कूली बच्चे मजबूर होकर स्कूली वाहन में कपकपाते हुए स्कूल पहुंच रहे है। हाल के दिनों में मौसम का मिजाज बदलने से जन जीवन को ठंड की गिरफ्त में है। सुबह में अपने बच्चों को स्कूल भेजने वाले अभिभावकों को बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई हैं। स्कूल का समय बदलने मांग अभिभावकों की ओर से उठने लगी हैं।इस संबंध में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को उनके मोबाइल नंबर पर कॉल किया गया उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
इनका कहना…
कलेक्टर सर से इस संबंध में चर्चा कर उनके निर्देश मिलते ही स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा।
डॉ अनिल कुशवाह,जिला शिक्षा अधिकारी बैतूल