सेवा, समर्पण और सादगी के नायक रोहित
शाहपुर के विकास के लिए हरदम तत्पर और तैयार

✓सेवा, समर्पण और सादगी के नायक रोहित
✓शाहपुर के विकास के लिए हरदम तत्पर और तैयार
परिधि जन्मदिवस विशेष

बैतूल जिले के लिए घोड़ाडोंगरी विधानसभा और शाहपुर नगर परिषद का महत्व अतुलनीय रहा है। घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के नायकों ने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई थी। यहां के नायकों के संघर्ष और सफलता को रानीपुर थाने में पुलिस विभाग द्वारा बनाएं म्यूजियम में देखा जा सकता है। वहीं शाहपुर नगर जीवन दायिनी मां माचना एवं यहां सक्रिय राजनीति की वजह से हमेशा अग्रणी रहा है। शाहपुर ग्राम पंचायत के बाद जब नगर परिषद के रुप में अस्तित्व में आया तो पहली बार नगर परिषद शाहपुर की बागडोर शाहपुर वासियों ने युवा नेता रोहित विक्की के हाथों में सौंपी। कम समय में राजनीति के विशाल पटल पर रोहित ने जिस तरह अपने नेतृत्व, निर्णय लेने की क्षमता, सेवा ओर समर्पण के साथ सादगी से अपनी पहचान बनाई उसका लोहा वरिष्ठ नेतृत्व भी मानते है। युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बन चुके रोहित की एक आवाज पर क्षेत्र के युवा एकजुट नजर आते है। आज रोहित नायक का जन्मदिन है। परिधि न्यूज की ओर से भी लोगों के दिलों पर राज करने वाले सेवाभावी नायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं…
साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व


रोहित विक्की नायक को लेकर आम जनता की राय हमेशा यही रहती है कि वह व्यक्ति तो साधारण है लेकिन उनका व्यक्तित्व असाधारण है। बच्चों के बीच वह बच्चे है और बुजुर्गों के बीच जब होते है तो एक गंभीर, जिम्मेदार एवं समझदार नेतृत्व का परिचय देते है। युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके रोहित न सिर्फ शाहपुर अपितु आसपास के क्षेत्र के युवाओं के दिलों पर भी राज करते है। उनकी एक आवाज पर लोग उनके साथ खड़े नजर आते है।
शाहपुर का नगर अध्यक्ष बनकर चौकाया

रोहित नायक ने शाहपुर नगर परिषद का अध्यक्ष बनकर पहली बार लोगों को चौका दिया था, इसके पीछे वजह भी थी कि रोहित भाजपा संगठन में पहले किसी भी पद पर नहीं रहे। निर्दलीय पार्षद चुनाव लडऩे और उन्हें नागरिकों का आशीर्वाद मिला। पार्टी ने टिकट नहीं दिया जिसकी वजह से यह युवा नेतृत्व चुनावी मैदान में उतर पड़ा था और जीतने के बाद शाहपुर का नायक बनकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि आपमें योग्यता है तो आपके हिस्से की सफलता आपसे कोई नहीं छीन सकता।
धार्मिक एवं सेवा कार्यों में अग्रणी
शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष बनने के बाद नगर के प्रथम नागरिक की जिम्मेदारी रोहित नायक ने पूरी संजीदगी से निभाई है। नगर के विकास की बात हो या जन समस्याओं के निराकरण की। बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं को ध्यान में रखकर अपने नगर के विकास एवं सौन्दर्यीकरण की दिशा में वे अग्रसर है। परिषद भी अपने नेतृत्व के फैसलों पर हमेशा सहमत रहती है क्योंकि रोहित सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र के साथ ही अपने राजनीतिक जीवन में सफलता के नए आयाम हासिल करने एवं नगर विकास के नए अध्याय लिखने की ओर सतत अग्रसर है। धार्मिक एवं सामाजिक कार्योँ में वे हमेशा अग्रणी रहते है। अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम में भी अक्सर रोहित अपने समर्थकों के साथ सेवा के लिए समर्पित भाव से पहुंचते है। रोहित के लिए एक बात और नगर वासी कहते है कि अपने नगर के लिए अध्यक्ष 24×7 उपलब्ध है।