Betul and MP Latest News

सार्वजनिक स्थानों पर सो रहें लोगों को कलेक्टर ने ऑटो में रेन बसेरे पहुंचवाया

रेन बसेरा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड इत्यादि प्रमुख स्थानों पर अलाव आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए निर्देश

✓बढ़ती ठंड के मद्देनजर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने देर रात्रि भ्रमण कर व्यवस्थाओं का किया औचक निरीक्षण
✓कलेक्टर ने सार्वजनिक स्थानों पर सो रहें लोगों को ऑटो में रेन बसेरे पहुंचवाया
✓रेन बसेरा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड इत्यादि प्रमुख स्थानों पर अलाव आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए निर्देश

परिधि न्यूज बैतूल/ 28 नवंबर,2024

जिले में लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जिले में सभी निकायों के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर अलाव आदि की व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए थे।

इसी तारतम्य में गुरुवार देर रात्रि कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ठंड के मद्देनजर शहर में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने भ्रमण पर निकले।सबसे पहले कलेक्टर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने यहां सो रहे लोगों से चर्चा की और उनकी उचित व्यवस्था न दिखाई देने पर उन्हें ऑटो में रेन बसेरे पहुंचवाया। उन्होंने रैन बसेरे में भोजन और विश्राम की उचित व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए ।


निरीक्षण के दौरान एडीएम राजीव नंदन श्रीवास्तव मुख्य नगर पालिका अधिकारी सतीश मटसेनिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.