Betul and MP Latest News

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में 9 शिकायतों का समाधान

✓कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गई त्रैमासिक बैठक

परिधि न्यूज बैतूल
जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, बैतूल की त्रैमासिक बैठक आज 27 नवम्बर 2024 को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष, बैतूल में अपर कलेक्टर महोदय राजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन सुमीत सिंह, नगर पालिका अधिकारी सतीश मटसेनिया, प्रतिनिधि जिला शिक्षा अधिकारी, प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक, सब इंस्पेक्टर राधेश्याम पंवार, जिला सैनिक बोर्ड के समस्त पदेन सदस्य, कार्यालय के कर्मचारी एवं करीब 80 पूर्व सैनिक उपस्थित थे । इस दौरान पिछले एक साल में किये गये कल्याण कार्यो की जानकारी दी गई साथ ही अपर कलेक्टर के समक्ष भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा उठाये गये कुल 09 प्रकरणों का बैठक के दौरान ही संबंधित कार्यालय में चर्चा कर समाधान किया । अन्य विषयों के अलावा नगर पालिका अधिकारी द्वारा कारगिल चौक के सौंदर्यीकरण का भी आश्वासन दिया गया । अंत में बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारी/पूर्व सैनिक एवं अन्य नागरिक गण को बालविवाह न होने देने के संबंध में शपथ ग्रहण करवाई गई ।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.