Betul and MP Latest News

संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन

जिले के समस्त शासकीय अशासकीय संस्थाओं में उत्साहपूर्वक मनाया गया संविधान दिवस

✓संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन
✓जिले के समस्त शासकीय अशासकीय संस्थाओं में उत्साहपूर्वक मनाया गया संविधान दिवस
परिधि न्यूज बैतूल 26 नवंबर 2024

जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 26 नवंबर को विभिन्न शासकीय अशासकीय संस्थाओं और सार्वजनिक उपक्रमों में 75 वा संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा हैं। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी की उपस्थिति में समस्त अधिकारी कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।


संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में सविधान की प्रस्तावना और भारत के संविधान निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाने वाले महाविभूतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका कलेक्टर श्री सूर्यवंशी , एडीएम श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव सहित समस्त अधिकारी कर्मचारियों और जनसामान्य द्वारा अवलोकन किया गया।

 

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.