Betul and MP Latest News

महात्मा सौम्यानंद ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बताया अध्यात्म और जीवन के मूल्यों का महत्व

✓महात्मा सौम्यानंद ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बताया अध्यात्म और जीवन के मूल्यों का महत्व

परिधि न्यूज बैतूल

मानव उत्थान सेवा समिति श्री हंस कीर्ति आश्रम इटारसी रोड सदर बैतूल द्वारा नवचेतना जागरण के लिए जिले की विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। विद्यार्थी और शिक्षकों को आध्यात्म और अनुशासन एवं जीवन के मूल्यों से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित बौद्धिक कार्यक्रमों में मानव धर्म के प्रणेता सद्‌गुरूदेव सतपाल महाराज के परम शिष्य महात्मा सौम्यानंद द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में अपने प्रभावशाली उद्बोधन से प्रेरित किया जा रहा है।

middle post add

इसी तारतम्य में  महात्मा सौम्यानंद  द्वारा 19 अक्टूबर को जिले के राजा भोज शिक्षा महाविद्यालय, जामठी 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेन्स जयवन्ती हॉक्सर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैतूल, विवेकानन्द विज्ञान महाविद्यालय बैतूल, महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय उ.मा.वि. कोठी बाजार बैतूल तथा  10 नवंबर को विद्या संस्कार वेली पब्लिक स्कूल सदर बैतूल में अध्ययरत सैकड़ों विद्यार्थियों, समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं को मानव के मूल कर्त्यव्यों तथा मानव जीवन में अनुशासन एवं आध्यात्मिक रहस्य के बारे में सक्षिप्त रूप से सम्बोधित किया।

महात्माजी के इस आध्यात्मिक एवं मानव कल्याणकारी सम्बोधन का कालेज एवं स्कूलों में अध्ययरन छात्र-छात्राओं एवं गुरूजनों ने लाभ प्राप्त किया तथा मानव उत्थान सेवा समिति बैतूल का आभार व्यक्त कर साधुवाद दिया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.