Betul and MP Latest News

PARIDHI NEWS REACTION दो जेसीबी और चार डम्फर की मदद से भरे जा रहे डुल्हारा में कोयले की अवैध सुरंगे और कुएंनुमा गड्ढे,परिधि की सिलसिलेवार खबरों पर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी का बोल्ड एक्शन

सुबह 9 बजे डुल्हारा पहुंची खनिज विभाग की टीम, होमगार्ड की ली जा रही मदद,भूमिगत हुए कोल माफिया फगन, प्रेम, सत्येन्द्र, विशाल, दीपक

PARIDHI NEWS REACTION दो जेसीबी और चार डम्फर की मदद से भरे जा रहे डुल्हारा में कोयले की अवैध सुरंगे और कुएंनुमा गड्ढे
✓परिधि की सिलसिलेवार खबरों पर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी का बोल्ड एक्शन
✓सुबह 9 बजे डुल्हारा पहुंची खनिज विभाग की टीम, होमगार्ड की ली जा रही मदद
✓भूमिगत हुए कोल माफिया फगन, प्रेम, सत्येन्द्र, विशाल, दीपक
गौरी बालापुरे पदम, परिधि न्यूज बैतूल

जिले के घोड़ाडोंगरी विकासखंड एवं चोपना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तवा नदी के किनारे बसे ग्राम डुल्हारा में चल रहे कोयले के अवैध उत्खनन एवं परिवहन को लेकर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी का सख्त एक्शन आज से देखने मिल रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा सुबह 9 बजे से ही अवैध कोयले की सुरंगे एवं गड्ढों को भरने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। विगत दिनों कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी परिधि न्यूज की सिलसिलेवार खबरों के बाद एसपी निश्छल झारिया एवं खनिज अधिकारी मनीष पालेवार के साथ डुल्हारा पहुंचे थे। यहां उन्होंने अवैध सुरंग एवं गढ्डों का निरीक्षण किया और करीब एक घंटे तक ग्राम में चौपाल लगाकर ग्रामीणों का भी समझाईश दी थी। कलेक्टर ने जल्द से जल्छ अवैध सुरगों के मुहाने तोडऩे एवं गढ्डों को पुख्ता भरने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद रविवार को खनिज विभाग ने कार्रवाई के लिए साधन जुटाए एवं सोमवार सुबह से विभाग के दो इंस्पेक्टर, होमगार्ड सहित दो जेसीबी और चार डम्फर से अवैध कोयले के मुहाने भरने के मिशन पर है। इधर पिछले एक सप्ताह से कोल माफिया फगन, प्रेम, सत्येन्द्र, विशाल, दीपक भी भूमिगत है।
सुबह 9 बजे से जारी है कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार डुल्हारा में एएमओ बीके नागवंशी एवं खनिज निरीक्षक वीरेन्द्र वशिष्ट ने खनिज अधिकारी मनीष पालेवार के मार्गदर्शन में कोयले के उत्खनन के लिए बनाई गई सुरंग एवं कुएंनुमा गढ्डों को भरने की कार्रवाई शुरु की। खनिज अधिकारी श्री पालेवार ने बताया कि सुबह 9 बजे ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। दो जेसीबी एवं 4 डम्फर की मदद से कोयले की सुरंग एवं गड्ढों को भरा जा रहा है। इसके लिए स्थानीय लोगों एवं पट्टेदारों से भी मदद ली गई है। इन सुरंगों एवं गड्ढों को भरने की कार्रवाई देर रात तक चलने की संभावना है।
4 सुरंग एवं 7 कुएं नुमा गड्ढें किए चिन्हित
https://youtu.be/SA8JlgyVprs?si=NX2HTslK8Bfb4Rxi
मौके पर मौजूद खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के मुताबिक चार नई सुरंग जिनसे हाल ही में कोयला निकाला जा रहा था उन्हें बंद करने के लिए चिन्हित किया है इसके अलावा 7 कुएं नुमा गड्ढे भी बोल्डर एवं अन्य माध्यमों से भरे जाएंगे। मौके पर ब्लास्टर भी मौजूद है। खनिज अधिकारी पालेवार का कहना है कि कोयले की अवैध सुरंगों एवं गड्ढों को भरने के लिए स्थानीय स्तर पर ही मदद ली गई है।
कृपया ध्यान दीजिए एक्सपर्ट है माफिया
भले ही कलेक्टर की सख्ती से फिलहाल कोल माफिया भूमिगत हो गया है, लेकिन यह ध्यान देने वाली बात है कि दो दशकों से स्थानीय माफिया फगन का नाम कोयले के अवैध खनन एवं कारोबार में बार-बार सामने आता रहा है। इसके अलावा घोड़ाडोंगरी के प्रेम ने तो परिधि न्यूज को खबरें रोकने के लिए फोन पे के माध्यम से दो, तीन और पांच हजार रुपए भी भेजे गए थे। सूत्र बताते है कि दीपावली के पहले भी प्रेम ने कई लोगों को शगुन की राशि मिठाई के डिब्बे के साथ बांटी थी। इस मामले को भी गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर एवं एसपी श्री झारिया से उम्मीद की जा रही है कि प्रेम को आरोपी बनाकर इस मामले में पड़ताल कर कोयले के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की कुंडली निकाली जाएगी। सूत्र बताते है कि बीते दिनों एक संस्थान में पहुंचे पे्रम को कोयला कब दोबारा निकाला जा सकता है और कैसे यह मंत्र भी दिया गया है। गौरतलब है कि पहले भी डुल्हारा में सुरंगों एवं मुहानों को बोल्डर, पानी, मुरम आदि से भरा गया है, लेकिन कोल माफिया इतना अधिक एक्सपर्ट है कि घंटों में भरे हुए गड्ढों से मलबा निकालकर फिर कोयला निकालने लगता है। हालांकि कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने खनिज विभाग को इस मामले में सख्त हिदायत दी है कि दोबारा डुल्हारा से कोयला न निकले इस बात का ध्यान रखें। अब आज की जा रही कार्रवाई के बाद माफिया पर कब तक लगाम रहेगी यह तो प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी ही जाने।
पूरा गांव खतरे में
https://youtube.com/shorts/p12KAHB9Jb0?si=u-PCA1snzw15LTtQ
कोयले की अवैध सुरंगों के कारण डुल्हारा गांव एवं आसपास की बसाहट खतरे में है इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि दो दशकों में डुल्हारा एवं तवा नदी के आसपास सुरंगें खोदकर निकाले गए कोयले की वजह से गावं की जमीन खोखली हो गई है। ऐसे में एक गलत कदम पूरे गांव के लोगों की जान जोखिम में डालने के लिए काफी होगा। इस बात को लेकर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने भी ग्राम चौपाल में चिंता जाहिर करते हुए ग्रामीणों से संवाद किया था। उन्होंने समझाईश के साथ हिदायत भी दी थी कि गांव में यदि कोई इस काम में लिप्त है तो इसकी सूचना प्रशासन को दे और यदि गांव के लोग कोयले के अवैध उत्खनन में लिप्त है तो वे भी प्रशासनिक कार्रवाई के लिए तैयार रहें। डुल्हारा में की जा रही कार्रवाई को लेकर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी से उनके मोबाईल नंबर 7692970993 पर कॉल किया गया उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
इनका कहना…
कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम डुल्हारा पहुंची है। सुबह 9 बजे से सुरंग एवं गड्ढों को चिन्हित कर भरने की कार्रवाई की जा रही है।
मनीष पालेवार, खनिज अधिकारी बैतूल
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.