Betul and MP Latest News

डकैती का प्रयास करने वाले आरोपियों को झल्लार पुलिस ने किया गिरफ्तार

✓भोजन करके सो रहा था परिवार, रात 1 बजे डकैती का असफल प्रयास करने वाले 9 आरोपी पुलिस के शिकंजे में 

✓झल्लार पुलिस को मिली बड़ी सफलता

परिधि न्यूज बैतूल

middle post add

5 नवंबर को झल्लर में एक आवास में रात डकैती का प्रयास करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार करने में झल्लार पुलिस को सफलता मिली है। झल्लार निवासी संतोष सूर्यवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 04 नवंबर की रात लगभग 10:30 बजे वे अपने परिवार के साथ भोजन कर सो गए थे। करीब 01:00 बजे उनकी पत्नी हीरा सूर्यवंशी ने खटपट की आवाज सुनकर सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज टीवी पर देखी, जिसमें 6-7 लोग हथियारों के साथ उनके घर का मेन गेट तोड़ने का प्रयास करते दिखे। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जाग गए और गेट के पास मौजूद लोग भागने लगे। संतोष सूर्यवंशी व उनके पुत्र प्रिंस ने मोहल्ले वालों की सहायता से दो आरोपियों को पकड़ लिया, जिनका नाम मुकेश उइके और मनोज उइके था।

विवेचना और पूछताछ
पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उनके साथियों ने संतोष सूर्यवंशी के घर में डकैती करने की योजना बनाई थी। योजना के अनुसार वे मनीष दुबे की बोलेरो वाहन से ग्राम केरपानी पहुंचे थे और मेन गेट तोड़ने का प्रयास कर रहे थे, तभी शोर मचने पर भागने लगे।

टीम गठित और गिरफ्तारियां
पुलिस अधीक्षक बैतूल  निश्चल एन झारिया के निर्देश अनुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल, और एसडीओपी भैंसदेही के निर्देशन में थाना झल्लार से एक टीम गठित की गई। इसमें थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार उइके व पुलिस स्टाफ शामिल थे। उक्त टीम द्वारा तलाशी के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और घटना में प्रयुक्त हथियार व बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 48 टी 0333 को जब्त किया गया।

9 को किया गिरफ्तार

मनोज उइके, निवासी मदनी बारछी, थाना बोरदेही, मुकेश उइके, निवासी बेलढाना, थाना बोरदेही,देवेन्द्र उर्फ देवा कुमरे, निवासी लेण्डोरी, थाना पांडुर्णा,रामपाल सरियाम, निवासी बामला, थाना बोरदेही ,सुरेश कुमरे, निवासी ढोलन खापा रैयत, थाना पांडुर्णा, कमलेश यादव, निवासी सोनाघाटी, बैतूल, संजू बारस्कर, निवासी जामठी, थाना आठनेर,ज्ञानदेव गवीकर, निवासी सोनाघाटी, बैतूल,मनीष दुबे, निवासी दुर्गा मंदिर के पास, कोठी बाजार, बैतूल को गिरफ्तार किया गया इनके कब्जे से 6 लोहे की रॉड,एक कुल्हाड़ी,एक बोलेरो वाहन (एमपी 48 टी 0333) जब्त किया गया।

टीम का योगदान
उक्त गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार उइके, सउनि श्रीकांत वर्मा, सउनि दिलीप टांडेकर, प्रधान आरक्षक हाकमसिंह, आरक्षक जगदीश कवरेती, हर्षवर्धन पवार, नितेश सिरसाम, सुनील भारती, जसपाल धुर्वे, बलदेव धुर्वे, और साइबर सेल टीम के आरक्षक दीपेन्द्र व बलराम का विशेष योगदान रहा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.