Betul and MP Latest News

कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू के योगदान को किया याद

✓कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू के योगदान को किया याद
परिधि न्यूज बैतूल

आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस ने बैतूल के नेहरू पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के योगदान को याद करते हुए उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को प्रेरणास्त्रोत बताया।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महासचिव रामू टेकाम ने कहा कि पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारत को वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विकास की दिशा में अग्रसर किया, जिसके कारण आज देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है। टेकाम ने कहा कि नेहरू जी का सपना एक आत्मनिर्भर और उन्नत भारत का था, जिसके लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया।
संभागीय प्रवक्ता हेमंत पगारिया ने भी पंडित नेहरू के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी विचारधारा और नेतृत्व ने देश को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं देश में औद्योगिक विकास के साथ देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया । पगारिया ने कहा कि पंडित नेहरू के आदर्श आज भी कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों में झलकते हैं और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उनकी महती भूमिका रही और अंग्रेजो ने उन्हे लगभग दस वर्ष जेल में भी रहे । और भारत निर्माण में उनके प्रयास को भुलाया नही जा सकता । उनके दूरदर्शी प्रयास से ही आज देश समृद्ध होने की दिशा में अग्रसर है ।
इस अवसर पर बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रामू टेकाम, संभागीय प्रवक्ता हेमंत पगारिया, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश काकोड़िया, सुनील जेधे, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जैद खान, राजू गायकी, संजय साहू, प्रतीक देशमुख, सेंटी वाधमारे, राहुल भाई, अन्नू गुबरेले, चंद्रभान बड़ौदे सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.