Betul and MP Latest News

नाबालिग बच्चो की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत, परिवार को सांत्वना देने पहुंची विधायक गंगा 

✓नाबालिग बच्चो की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत, परिवार को सांत्वना देने पहुंची विधायक गंगा 

✓परिजनों को 50 हजार रुपए सहायता देने की घोषणा की

परिधि न्यूज घोड़ाडोंगरी

middle post add

विधानसभा क्षेत्र के मालवर गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना में दो नाबालिग भाई-बहन की नदी में डूबने से मौत हो गई। 13 वर्षीय नेहा और 8 वर्षीय नवीन, जो रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे, नहाने के लिए मालवर नदी पहुंचे थे, जहां गहरे पानी में जाने के कारण दोनों डूब गए।


इस दुखद घटना के दूसरे दिन, बुधवार को क्षेत्र की विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके मृतक बच्चों के परिजनों से उनके निवास मालवर में मिलने पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और कठिन समय में उनके साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। विधायक उईके ने तत्काल परिवार को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और सरकारी स्तर पर हर संभव सहायता दिलाने का भी भरोसा दिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.