जे एच कॉलेज की कमान अब डॉ मीनाक्षी चौबे के हाथों में
✓जे एच कॉलेज की कमान अब डॉ मीनाक्षी चौबे के हाथों में
✓54 पीएमसीओई और स्वशासी कॉलेज के प्राचार्य के लिए रिजल्ट घोषित
परिधि न्यूज बैतूल

उच्च्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (पीएमसीओई) और स्वशांसी कॉलेजों में प्राचार्य के लिए की गई सिलेक्शन प्रोसेस का रिजल्ट जारी कर दिया है। शुक्रवार को 54 कॉलेजों के लिए सिलेक्ट हुए प्रोफेसर्स को प्राचार्यों का प्रभार सौंपने का आदेश जारी कर दिया है। घोषित परिणाम के अनुसार जे एच कॉलेज की प्राचार्य अब डॉ मीनाक्षी चौबे होंगी।जानकारी के अनुसार जे एच कॉलेज के लिए जिले एवं जिले के कई वरिष्ठ प्राध्यापकों एवं पूर्व प्रभारी प्राचार्यों ने भी परीक्षा दी थी, लेकिन डॉ चौबे को सफलता प्राप्त हुई। डॉ मीनाक्षी चौबे शासकीय जयवंती हक्सर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैतूल में ही अंग्रेजी विषय की प्राध्यापक है। करीब 12 हजार विद्यार्थियों की दर्ज संख्या वाले जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय के प्राचार्य की जिम्मेदारी मिलने पर डॉ चौबे को परिजनों, शुभचिंतकों, प्राध्यापकों ने बधाई दी है।
