Betul and MP Latest News

संगठनात्मक चुनाव को लेकर पावर झंडा में भाजपा की बैठक आयोजित

✓संगठनात्मक चुनाव को लेकर पावर झंडा में भाजपा की बैठक आयोजित

परिधि न्यूज शाहपुर

भाजपा शाहपुर मंडल की संगठनात्मक चुनाव-2024  को लेकर मण्डल की बैठक ग्राम पावरझंडा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके ने की । जिला से आए चुनाव मंडल संगठन पर्व के सहयोगी अतीत पवार एवं भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सतीश मिश्रा ने आगामी बुथ चुनाव पर चर्चा की। विधायक श्रीमती उईके ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जो कि चुनाव करने के पश्चात ही संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारी नियुक्ति करती है। संगठन चुनाव प्रभारी अतीत पवार ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का समान अधिकार है और जो भी पार्टी हाई कमान का निर्णय होगा उसी के अनुसार जिले में संगठन के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। बैठक में मंडल सह सहयोगी भूरेलाल चौहान,ओमप्रकाश गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश मिश्रा, अमित मेहतो,जनपद सदस्य भुरेलाल चौहान,कुलदीप चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष शुक्ला, मंडल महामंत्री चंपालाल बड़ौदे,हरिकेश ढाकरे,अनिल गुप्ता,कमलकिशोर परसाई,भाजपा मंडल मंत्री उमेश पाटिल, पूर्व जनपद सदस्य मनिता कुमरे, पार्षद श्रीमती दीपिका बोरबन, श्रीमती दिपिका जैन,सोहन प्रजापति,उदयन दुबे,सुरेन्द्र राठौर शेखर प्रजापति,आदि सभी कार्यकर्तागण मौजूद थे।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.