Betul and MP Latest News

✓सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए नकाबपोश चोर, केरपानी में रात 1 बजे घर का दरवाजा तोड़ने की कर रहे थे कोशिश

✓सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए नकाबपोश चोर, केरपानी में रात 1 बजे घर का दरवाजा तोड़ने की कर रहे थे कोशिश

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज बैतूल

middle post add

जिले के झल्लार थाना अंतर्गत परतवाड़ा मार्ग पर स्थित ग्राम केरपानी में चार नवंबर की रात तकरीबन एक बजे ग्राम के संतोष सूर्यवंशी के निवास पर अज्ञात नकाबपोशो ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ने की कोशिश की।

श्री सूर्यवंशी के घर चोरी की नीयत से पहुंचे पांच नकाबपोश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए।इसघटना के विषय में संतोष सूर्यवंशी ने थाना झल्लार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस नकाबपोशो की तलाश कर रही है। नकाबपोश हाथ में कुल्हाड़ी, सब्बल जैसे हथियार लेकर पहुंचे थे लेकिन किसी वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे।इस संबंध में थाना प्रभारी झल्लार मनोज उईके ने बताया कि घटना की रिपोर्ट और सी सी टीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर अज्ञात नकाबपोशो की तलाश की जा रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.