Betul and MP Latest News

पत्नी से हुआ विवाद तो एक साल की बेटी को गुस्से में जमीन पर दो बार पटका

हत्यारे पिता को आठनेर पुलिस ने किया गिरफ्तार

✓पत्नी से हुआ विवाद तो एक साल की बेटी को गुस्से में जमीन पर पटका

✓हत्यारे पिता को आठनेर पुलिस ने किया गिरफ्तार

परिधि न्यूज बैतूल

 

middle post add

विगत 2 नवंबर की शाम करीब 6 बजे, तुकाराम पिता झोरे शैलूकर (उम्र 30 वर्ष) निवासी ग्राम सोनोरा, अपनी बहन जसवंती के घर ग्राम मानी में अपनी पत्नी लक्ष्मी और एक वर्ष की मासूम बेटी छतरु उर्फ राजवंती के साथ मेहमानी में आया था।घटना के समय तुकाराम और उसकी पत्नी लक्ष्मी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, विवाद के दौरान गुस्से में आकर तुकाराम ने अपनी ही मासूम बेटी छतरु उर्फ राजवंती को गुस्से में उठाकर दो बार जमीन पर जोर से पटक दिया। इस दर्दनाक कृत्य के परिणामस्वरूप बच्ची के कानों से खून बहने लगा। तुकाराम की बहन जसवंती ने बच्ची की हालत देखकर उसे तुरंत तुकाराम से अलग किया और इलाज के लिए गांव के स्थानीय दवाखाने लेकर गई।

हालत गंभीर देखते हुए बच्ची को मोर्शी महाराष्ट्र के अस्पताल भेजा गया, जहां बच्ची को उसके पिता तुकाराम द्वारा भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई।

पुलिस कार्यवाही

इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तार किए जाने हेतु थाना प्रभारी आठनेर को निर्देशित किया गया। निर्देशानुसार आठनेर पुलिस द्वारा बालिका की हत्या के जुर्म में आरोपी तुकाराम पिता जगलिया शेलूकर के खिलाफ अपराध क्रमांक 430/24 के तहत धारा 103 बी.एन.एस. (भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी तुकाराम को दिनांक 05/11/2024 को गिरफ्तार किया और उसे माननीय न्यायालय भैंसदेही में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

सराहनीय कार्य

इस संवेदनशील मामले के खुलासे में आठनेर थाना प्रभारी निरीक्षक बबीता धुर्वे, उप निरीक्षक नितिन ऊईके, सहायक उप निरीक्षक दिनेश धुर्वे, आरक्षक अनूप सोनी, गिरिराज और धाकड़ ने तत्परता से कार्रवाई की और आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। उनके इस प्रयास के लिए बैतूल पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया द्वारा सराहना की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.