उस्ताद रहीम पहलवान की पुण्यतिथि पर सर्प मित्र बेटे और पोते ने दो दिन निःशुल्क सेवा देने का किया ऐलान

✓उस्ताद रहीम पहलवान की पुण्यतिथि पर सर्प मित्र बेटे और पोते ने दो दिन निःशुल्क सेवा देने का किया ऐलान
परिधि न्यूज बैतूल
पीढ़ियों से बैतूल निवासी परिवार लोगो को विषैले सर्पों से बचा रहे है। घर, खेत, दुकान या अन्य जगहों पर जब सांप निकलते है तो पिता और पुत्र सूचना के कुछ ही मिनटों में हाजिर हो जाते है।ये न सिर्फ लोगो के बीच से सांप पकड़ते है अपितु पकड़े हुए सांप को भी बिना कोई नुकसान पहुंचाए जंगल में छोड़ देते है।सर्प मित्र पिता और बेटे ने 1 और 2 नवंबर को निःशुल्क सेवा देने का ऐलान किया है।दरअसल उस्ताद रहीम पहलवान साहब की 25 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने यह निर्णय उनके बेटे शेख गुलामुद्दीन गुलाम भाई और पोते शेख मोईनउद्दीन (मोईन) ने यह ऐलान किया।


परिधि न्यूज से चर्चा में शेख मोईनउद्दीन ने बताया कि उनके दादा भी सर्प विशेषज्ञ थे। उनके पिता और उन्हें यह विशेषज्ञता दादा से ही मिली है।उनके पिता शेख गुलामुद्दीन भी पिछले 38 वर्षों से सर्प मित्र के रूप में सेवाए दे रहे है और अब तक अनगिनत सर्प पकड़ चुके है। उस्ताद रहीम पहलवान साहब की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए पिता और पुत्र दो दिन निःशुल्क सेवा देने का निर्णय लिया।शेख मोईनउद्दीन ने बताया कि स्थानीय सूचना पर सांप पकड़ने के लिए 1100 रुपए लिए जाते है। शासन से सर्प मित्रो को कोई सुविधा नहीं दी जाती है इसी वजह से शुल्क लेकर उनके द्वारा सेवाएं दी जाती हैं।
इन नंबरों पर कर सकते है कॉल
सर्पमित्रों से सेवाएं प्राप्त करने के लिए आप शेख गुलमउद्दीन (गुलाम भाई) 9685824800 और पोते शेख मोईनउद्दीन (मोईन) 8871597400 निवासी आजाद वार्ड भाया अखाड़ा चौक को कॉल कर सकते है।