Betul and MP Latest News

दिवाली के लिए किसानों ने बेची फसल की रकम ले उड़े चोर

एक ही रात में तीन किसानों के घर में हुई चोरी

✓दिवाली के लिए किसानों ने बेची फसल की रकम ले उड़े चोर

✓एक ही रात में तीन किसानों के घर में हुई चोरी

✓ट्रैक्टर की किश्त और समूह का लोन नहीं भर पाया किसान

अकरम खान पटेल परिधि न्यूज आलमगढ़

middle post add

चिचोली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम आलमगढ़ में बीती रात तीन किसानों के घर में हुई चोरी की वारदात आपको बता दें कि वर्तमान में किसानों ने अपनी फसल बेचा है और दिवाली की तैयारी कर रहे एक तो बारिश की मार झेल कर जैसे-तैसे किस ने थोड़ी बहुत फसल पकाई है उसे पर भी चोरों ने सेंधलगा दी। बुधवार रात को आलमगढ़ निवासी किसान पुनू अपने खेत की मक्का बेचकर आया था उसे अपने ट्रैक्टर की किस्त और जो समूह से लोन लिया है वह भरना था, सारे पैसे घर में रखे हुए थे। रात को चोरों ने उसके घर में घुसकर दीवान पेटी का ताला तोड़कर उसके अंदर रखी छोटी पेटी उठाकर बाड़ी में ले गए और फिर उसके अंदर रखे पैसे और जेवरात लेकर रफू चक्कर हो गए।

दूसरी घटना रोशन वारकड़े के घर की है। उसके  सुने घर में घर से भी नगद और जेवरात की चोरी हुई है।वही तीसरी घटना उमन सिंह के घर की है उसके घर भी नगदी और जेवरात की चोरी हुई। किसानों ने चिचोली थाने में शिकायत की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.