Betul and MP Latest News

PARIDHI NEWS BIG REACTION:कलेक्टर के निर्देश पर दल बल के साथ दुलारा पहुंचे खनिज अधिकारी, एस एल आर सहित पुलिस अधिकारी

अवैध कोयला खुदाई और परिवहन के मिले प्रमाण,टनल से खदान तक पहुंचा कोल माफिया, रात में की जाती है खुदाई

परिधि की खबर का बड़ा असर

✓कलेक्टर के निर्देश पर दल बल के साथ दुलारा पहुंचे खनिज अधिकारी, एस एल आर सहित पुलिस अधिकारी

✓अवैध कोयला खुदाई और परिवहन के मिले प्रमाण,टनल से खदान तक पहुंचा कोल माफिया, रात में की जाती है खुदाई

परिधि रिएक्शन न्यूज बैतूल

 

middle post add

जिले के दुलारा क्षेत्र में कोयले की खुदाई एवं परिवहन को लेकर परिधि न्यूज द्वारा सुबह 10.53 पर जारी समाचार को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने खनिज अधिकारी को तत्काल जांच के लिए निर्देशित किया। दोपहर करीब 2 बजे खनिज अधिकारी मनीष पल्लेवार, एसएलआर श्याम सिंह सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान टीम को अवैध खनन के प्रमाण प्राप्त हुए।इस मामले में फिलहाल पड़ताल जारी है।

टनल से बोरियो में भरकर सर पर ढोया जा रहा कोयला

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोल माफिया द्वारा कोयले का खनन एवं परिवहन बड़ी ही चालाकी से किया जा रहा है। रात के समय टनल के माध्यम से कोयला खनन के लिए मजदूरों को खदान तक पहुंचाया जाता है। यहां से बोरियों के भरकर अवैध रूप से उत्खनित कोयला सर पर रखकर मजदूर टनल के रास्ते ही बाहर तक लेकर आते है, जिसके बाद यह कोयला ट्रेक्टर से नदी के किनारे वाले रास्ते से ट्रकों तक पहुंचाया जाता है।

खनन माफिया रात भर खदानों से काला सोना निकालने में लगा हुआ है। परिधि न्यूज द्वारा कुछ घंटों पहले ही यह उजागर किया है कि स्थानीय माफिया फगन के साथ होशंगबाद, भोपाल एवं बगडोना का कोल माफिया कोयले की तस्करी में लिप्त है। यह कोयला शाहपुर एवं भौंरा होते हुए ईटारसी, होशंगाबाद, बाबई एवं रायसेन के ईट भट्टों को सप्लाई किया जा रहा है। अवैध रूप से किए जा रहे कोयला खनन एवं इसे जिले के पार भेजने में स्थानीय राजस्व, पुलिस विभाग के नुमाइंदों की भूमिका भी संदिग्ध है। क्योंकि 6-6 ट्रक कोयला बिना किसी संलिप्तता के संभव नहीं है।

ट्रेंड लोगों के द्वारा निकालना जा रहा कोयला
मौके पर पहुंची टीम में शाामिल जिम्मेदार अधिकारियों के माने तो कोयला खनन ट्रैंड लोगों के द्वारा किया जा रहा है, जिन्हें टनल एवं खदानों में काम करने का अनुभव है। बहरहाल कलेक्टर के निर्देश पर टीम के द्वारा जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में किसी को भी आरोपी नहीं बनाया गया है।

इनका कहना..

कलेक्टर के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची।अवैध कोयला उत्खनन को लेकर ग्रामीणों से भी चर्चा की गई है।टनल से कोयला बोरियो में भरकर बड़े वाहनों में लोड करने और रात में खनन की जानकारी प्राप्त हुई है।जांच की जा रही है।

मनीष पल्लेवार, खनिज अधिकारी बैतूल

यह थी परिधि की पहली खबर

धनतेरस के पहले से काला सोना बरसा रहा धन…!! https://www.paridhinews.com/10770/
✓धनतेरस के पहले काला सोना बरसा रहा धन…!!
✓भोपाल, होशंगाबाद, बगडोना का कोल माफिया फिर दुलारा में हुआ सक्रिय
परिधि न्यूज बैतूल

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.