धनतेरस के पहले से काला सोना बरसा रहा धन…!!
भोपाल, होशंगाबाद, बगडोना का कोल माफिया फिर दुलारा में हुआ सक्रिय

✓धनतेरस के पहले काला सोना बरसा रहा धन…!!
✓भोपाल, होशंगाबाद, बगडोना का कोल माफिया फिर दुलारा में हुआ सक्रिय
परिधि न्यूज बैतूल
जिले का शाहपुर-सारणी-चोपना क्षेत्र पीले और काले सोने के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के लिए हमेशा चर्चा में रहता है। यहां की धरती काला सोना(कोयला) और पीला सोना (रेत) अवैध रुप से निकाल-निकाल का कईयों के व्यारे नारे हुए है। यही वजह से राजधानी से लेकर स्थानीय माफिया जब मौका मिले तब चौका लगाने आतुर रहता है। बीते कुछ दिनों से दुलारा से फिर काला सोना निकाला जाने लगा है। सूत्रों के मुताबिक काले सोने की तस्करी में बगडोना, होशंगाबाद एवं भोपाल का माफिया सक्रिय है और अवैध रुप से निकाला जा रहा कोयला जिले के बाहर भेजा जा रहा है। जिस तरह से छह-छह ट्रक कोयला जिले से बाहर किया जा रहा है उससे कयास लगाए जा रहे है कि सोने से अच्छी खासी उगाही स्थानीय प्रशासनिक नुमाइंदे कर रहे है।
ईंट भट्टो को की जा रही कोयले की सप्लाई
सूत्र बताते है कि काले सोने का खनन एवं परिवहन पिछले कुछ दिनों से शुरु हुआ है। जिस तरह से कोल माफिया सक्रिय हुआ है उसमें शाहपुर, चोपना एवं सारणी पुलिस के अलावा राजस्व अमले की संलिप्तता को नकारा नहीं जा सकता। सूत्र बताते है कि स्थानीय कोल माफिया फगन के साथ इस बार तीन लोग सक्रिय है। जो कोयला अवैध रुप से निकाला जा रहा है उनमें इटारसी, होशंगाबाद, बाबई एवं रायसेन के ईंट भट्टों को ट्रकों से कोयले की सप्लाई की जा रही है। कोयले से भरे ट्रकों को जिले की सीमा से बाहर निकालना बिना प्रशासनिक मदद के संभव ही नहीं है।
क्या जिला प्रशासन को नहीं है जानकारी?
काले कोयले से धन बरसाने के इस अवैध फंडे से क्या जिला प्रशासन अनभिज्ञ है या जानबूझकर अनदेखी हो रही है यह कहना संभव नहीं है। हालांकि कोयला बैतूल की ओर सप्लाई नहीं किया जा रहा है,इटारसी, होशंगाबाद, बाबई और रायसेन के ईंट भट्टों के लिए सप्लाई हो रहा अवैध कोयला भले ही कोल माफिया की हर रोज दीवाली मनवा रहा है, लेकिन दुलारा का खजाना रोज खाली हो रहा है। जानकारी के अनुसार शाहपुर-भौंरा होते हुए कोयले के ट्रक पार कराएं जा रहे है।
