Betul and MP Latest News

सतपुड़ा संकुल ने तीन गोल्ड एक सिल्वर एक कांस्य पदक जीता

✓सतपुड़ा संकुल ने तीन गोल्ड एक सिल्वर एक कांस्य पदक जीता

✓खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग करेगें: कैथवार

परिधि न्यूज सारनी

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड की टीम ने भोपाल संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंकर 5 पदक जीते। मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मंडल भोपाल के तत्वावधान में रविंद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के लगभग 400 खिलाडियों ने भाग लिया, जिसमें सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के धर्मेंद्र खेर ने 100 मी 1500 मी और लॉंग जंप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया, ध्यान रहे कि धर्मेंद्र खेर को मिल्खा सिंह के नाम से भी जाना जाता है।दिनेश मेवाड़ा ने गोला फेंक में कांस्य पदक जीता।वही रस्सा खींच में सारनी टीम उपविजेता रही और रजत पदक जीत कर संतोष करना पड़ा। संकुल के खिलाड़ियों ने संभाग प्रतियोगिता में पहली बार भाग लेने के बाद भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया। पावर प्लांट के मुख्य अभियंता वी के कैथवार ने मुख्य अभियंता कार्यालय में खिलाड़ियों को बधाई देते हुए हर संभव सहयोग देने की बात कही।रघुनाथ देशमुख, नवीन पटेल, धर्मेंद्र खेर, विवेक मरकाम, दिनेश मेवाड़ा, अमित चौरे, शीतल कुमार, चंचलेश चौकसे, राहुल चौकसे, वीरेंद्र इवने,दीपक वानखेडे, सुरेश परमार आदि खिलाड़ियों ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह को गौरवान्वित किया है।

इस अवसर स्पोर्ट्स कमेटी के सचिव एस एन सिंह,उल्लास देशमुख और सुनील थंक्कापन भी उपस्थित रहे।विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन को ज्ञात हुआ कि सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की टीम ने भोपाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 5 पदक जीते हैं जो कि सतपुड़ा संकुल के लिए गौरव की बात है, यूनियन के क्षेत्रीय महामन्त्री अंबादास सूने ने भी खिलाड़ीयों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.