Betul and MP Latest News

भीमपुर सचिव संघ अध्यक्ष बने रोशन यादव

✓भीमपुर सचिव संघ अध्यक्ष बने रोशन यादव
परिधि न्यूज भीमपुर

जनपद पंचायत भीमपुर में आयोजित बैठक में सचिव संघ का अध्यक्ष सर्व सम्मति से रोशन यादव को भीमपुर ब्लॉक के सचिव संघ का अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में श्री यादव को सभी सचिव द्वारा एक स्वर में अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया। बताया जा रहा है कि बहुत लंबे समय से सुरेश राठौड़ के सेवानिवृत्ति के बाद से यह पद रिक्त था। भीमपुर ब्लॉक के सभी सचिव द्वारा इस पद पर रोशन यादव को निर्विरोध अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।भीमपुर जनपद इकाई की कार्यकारिणी में जगदीश ठाकुर को संरक्षक, नंदकिशोर सरनेकर उपाध्यक्ष,श्री सुरेश को कोषाध्यक्ष बनाया गया है इसके अलावा साथ श्री करोचे को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।  कार्यकारिणी में अन्य सदस्यों को भी महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं श्री ठाकुर एवं शुक्ला ने चर्चा में बताया कि भीमपुर ब्लॉक में सचिव संघ की इकाई बनाए जाने के प्रयास थे सभी के परंतु योग नहीं बन रहा था।गुरुवार को जिला अध्यक्ष श्री अमरुते  के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर भीमपुर सचिव संघ की इकाई का गठन किया गया।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.