Betul and MP Latest News

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

✓पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
परिधि न्यूज बैतूल 


‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई तथा शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन झारिया द्वारा शहीद जवानों के नाम का वाचन किया गया।

 

इसके बाद पुलिस अधीक्षक श्री झारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, एसडीओपी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

middle post add

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री झारिया ने कहा कि आज के दिन लद्दाख के हार्ट स्प्रिंग क्षेत्र में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए जीवन का बलिदान देने वाले सीआरपीएफ के 10 जवानों ने शहादत पाई थी।

उनकी शहादत के कारण ही हमारी सीमाएं सुरक्षित रही। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में पुलिस विभाग द्वारा इन शहीदों की स्मृति में बलिदान दिवस आयोजित किया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.