रायसेन में मजदूरी कर रहा था दुराचार का फरार आरोपी, गिरफ्तार
✓रायसेन में मजदूरी कर रहा था दुराचार का फरार आरोपी, गिरफ्तार
परिधि न्यूज बैतूल

थाना कोतवाली, बैतूल में दिनांक 19 अगस्त 2024 को एक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी नंदू पिता चिरौजी मर्सकोले के खिलाफ अपराध क्रमांक 780/2024 धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था, और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी थे।

दो माह से रायसेन में कर रहा था मजदूरी
पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया द्वारा आरोपी की सूचना देने पर इनाम की घोषणा भी की गई थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पता चला कि आरोपी रायसेन जिले में मजदूरी कर रहा है। इस पर कोतवाली पुलिस ने एक टीम गठित कर रायसेन भेजी। गठित टीम में उनि दिनेश कुमरे, सउनि जगदीश रैकवार, सैनिक 144 ईश्वर सिंह और अन्य पुलिस बल शामिल थे, जिन्होंने दिनांक 18.10.2024 को आरोपी नंदू पिता चिरौजी मर्सकोले, उम्र 45 वर्ष, निवासी मलसिवनी, चौकी पाढर, जिला बैतूल को थाना बड़ी, रायसेन से अभिरक्षा में लिया और थाना कोतवाली लाकर पेश किया। आरोपी को 19 अक्टूबर 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।कार्यवाही में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, चौकी प्रभारी पाढर उनि दिनेश कुमरे, सउनि जगदीश रैकवार, आर. 147 विष्णु चौहान, और सैनिक 144 ईश्वर सिंह की विशेष भूमिका रही।