Betul and MP Latest News

मोटर साइकिल पर हो रहा था 65 लीटर शराब का परिवहन

अवैध शराब परिवहन करने वाले युवक को घेराबंदी कर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

✓मोटर साइकिल पर हो रहा था 65 लीटर शराब का परिवहन

✓अवैध शराब परिवहन करने वाले युवक को घेराबंदी कर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

परिधि न्यूज बैतूल

middle post add

पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में अवैधानिक गतिविधियों, अवैध शराब परिवहन आदि में लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन को बड़ी मात्रा में जप्त कर सराहनीय कार्य किया गया है।19 अक्टूबर को सुबह मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति लाल रंग की मोटर साइकिल से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब हर्रा ढाना की ओर से बैतूल बेचने की फिराक में ला रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए और मोटर साइकिल की पहचान के आधार पर पुलिस टीम को गौठाना की ओर रवाना किया गया।

गौठाना के ग्राउंड के पास एक व्यक्ति लाल रंग की मोटर साइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम कमलेश उईके, पिता मधु उईके, उम्र 28 वर्ष, निवासी बोदल पठार, थाना साईखेड़ा, हाल निवासी हर्रा ढाना, बैतूल बताया। उसकी मोटर साइकिल से लगभग 65 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 26,400 रुपये है, बरामद की गई। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी कमलेश उईके के खिलाफ अपराध क्रमांक 1017/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

शराब के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त 

पुलिस द्वारा आरोपी से 65 लीटर कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत 26,400 रुपये एवं 1 मोटर साइकिल (यामाहा क्रक्स) लाल रंग, वाहन क्रमांक MP 48 MD 2603, अनुमानित कीमत 20,000 रुपये जब्त की है। कार्यवाही में उनि पंचम सिंह उईके, प्रआर 143 दिनेश निमोदा, प्रआर 185 अरविंद सिंह, आर 355 सोनू सूर्यवंशी, और आर 607 सूर्यकांत की विशेष भूमिका रही।

एसपी की अपील जागरूक बने सहयोग करे

 पुलिस अधीक्षक, बैतूल ने जनता से अपील की है कि वे अवैध शराब के कारोबार और परिवहन के बारे में पुलिस को तुरंत सूचित करें। आपकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी, और सूचना देने वालों की पहचान को पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाएगा। अवैध शराब के कारण न केवल समाज में अपराध बढ़ते हैं, बल्कि यह जनस्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है।उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार करने वाले अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।जागरूक बनें, सहयोग करें, और अपराधमुक्त समाज की दिशा में कदम बढ़ाएं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.