✓14 वर्ष बाद एमपीडब्ल्यू बर्डे का वनवास खत्म, अब सेहरा में मूल पद स्थापना पर करेंगे नौकरी

✓14 वर्ष बाद एमपीडब्ल्यू बर्डे का वनवास खत्म, अब सेहरा में मूल पद स्थापना पर करेंगे नौकरी
✓परिधि की खबर को संज्ञान में लेकर विधायक खंडेलवाल ने तत्परता से खत्म करवाया अटैचमेंट
परिधि एक्शन न्यूज


आखिर भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटैच एमपीडब्ल्यू एवं मलेरिया प्रभारी बलदेव बर्डे की मूल पदस्थापना पर आज वापसी के आदेश सी एम एच ओ डॉ रविकांत धुर्वे ने जारी कर दिए। उक्त कर्मचारी पिछले 14 वर्षों से भीमपुर में ही सेवाएं दे रहे थे। इस संबंध में 14 अक्टूबर को परिधि न्यूज द्वारा प्रमुखता से समाचार प्रसारित किया गया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए विधायक हेमंत खंडेलवाल ने एमपीडब्ल्यू बलदेव बर्डे की मूल पद स्थापना वापसी के लिए सी एम एच ओ को निर्देशित किया गया। आज एमपीडब्ल्यू बलदेव बर्डे का अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से निरस्त कर उन्हें मूल पदस्थापना पर कार्य संपादित करने संबंधित आदेश सी एम एच ओ द्वारा जारी किए गए।
भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से ही सेवानिवृत्ति लेंगे एमपीडब्ल्यू बर्डे साहब..! https://www.paridhinews.com/10388/
गौरतलब है कि भीमपुर सीएचसी के अंतर्गत सोनाझार(सिमोरी)उपस्वास्थ्य केन्द्र में मूल रूप से पदस्थ रहते हुए बलदेव बर्डे ने भीमपुर में अटैचमेंट पर करीब 12 वर्ष लम्बी अवधि बीता दी। दो वर्ष पहले सेहरा सीएचसी में ट्रांसफर होने के बाद एमपीडब्ल्यू ने फिर भीमपुर में वापसी कर ली और इस तरह करीब 14 वर्ष से एमपीडब्ल्यू बर्डे भीमपुर में ही पदस्थ रहे। शासन द्वारा भी अटैचमेंट की व्यवस्था खत्म कर दी है।इन सब बातों का ध्यान रखते हुए विधायक श्री खंडेलवाल ने भी मामले को गंभीरता से लिया और अटैचमेंट खत्म करने हेतु निर्देश दिए।