Betul and MP Latest News

छत्रपति शिवाजी महाराज के 13वें वंशज श्रीमंत राजे मुधोजी महाराज भोसले का हुआ मुलताई नगर आगमन, मां ताप्ती मंदिर पहुंचकर किए दर्शन

✓छत्रपति शिवाजी महाराज के 13वें वंशज श्रीमंत राजे मुधोजी महाराज भोसले का हुआ मुलताई नगर आगमन, मां ताप्ती मंदिर पहुंचकर किए दर्शन

राजेश खड़से ,परिधि न्यूज़ मुलताई 

मां ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज के 13वें वंशज श्रीमंत राजे मुधोजी महाराज भोसले का नगर आगमन हुआ। सबसे पहले वे प्राचीन मां ताप्ती मंदिर पहुंचे जहा पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न कुंडों के दर्शन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ताप्ती तट पर स्थित राम मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, तपेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के बाद कुंबी समाज मंगल भवन में मराठा समाज और कुंबी समाज द्वारा आयोजित स्वागत सत्कार कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान उनके साथ मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, मनीष माथनकर, हेमंत विजयराव देशमुख, हर्षवर्धन धोटे, अजय बारस्कर, संदीप भार्गव, कृष्णा दवंडे आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महाराजा आफ नागपुर ट्रस्ट के संस्थापक और छत्रपति शिवाजी महाराज के 13वें वंशज राजे मुधोजी महाराज के पूर्वज भी मुलताई आते रहते थे। उन्हीं के पूर्वजों द्वारा ही मुलताई नगर में ताप्ती तालाब और मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया गया था।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.