Betul and MP Latest News

SIT करेगी रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले की जांच 

✓SIT करेगी रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले की जांच 

परिधि न्यूज बैतूल

सारणी के बहुचर्चित भाजपा नेता के आत्महत्या के मामले में अब SIT जांच करेगी।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी निश्चल झारिया ने जांच के लिए SIT का गठन किया गया है।इस प्रकरण की जांच के लिए गठित विशेष अनुसंधान दल (S.I.T.) में कमला जोशी अति. पुलिस अधीक्षक बैतूल (नोडल अधिकारी), रोशन जैन, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सारणी, अरविंद कुमरे, निरीक्षक, थाना प्रभारी सारणी, मुकेशठाकुर निरीक्षक थाना प्रभारी सांईखेड़ा, रविकांत डहेरिया निरीक्षक थाना प्रभारी, गंज बैतूल तथा वंशज श्रीवास्तव, उप निरीक्षक थाना सारणी को शामिल किया गया है।

middle post add

यह है मामला

7 अक्टूबर को बगडोना निवासी रविंद्र देशमुख द्वारा आत्महत्या की सूचना पर थाना प्रभारी सारणी और चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची थीं। एसपी निश्चल झारिया के निर्देश पर फोरेंसिक टीम नर्मदापुरम एवम् बैतूल ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए थे।जांच पर मृतक रविन्द्र देशमुख द्वारा बगडोना स्थित निवास स्थान पर स्वयं को पिस्तौल से गोली मार कर आत्महत्या करना पाया गया था। मौके पर निरीक्षण किए जाने पर वहां से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें रविंद्र देशमुख ने रंजीत सिंह, प्रकाश शिवहरे, दीपक शिवहरे, प्रमोद गुप्ता, अभिषेक साहू, मो. नसीम रजा, शमीम रजा, नाजिया बानो, करण सूर्यवंशी, और भोला सिंह उर्फ रामनारायण सिंह—को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया।

मृतक रविंद्र देशमुख ने अपने सुसाइड नोट में विस्तार से लिखा था कि उपरोक्त व्यक्तियों ने पैसों के लिए उसे मानसिक रूप से प्रताड़ना दी और समाज में छवि खराब करने की धमकी देकर दबाव बनाया।मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 444/24 धारा 108, 3(5) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।सुसाइड नोट के अवलोकन के बाद पुलिस द्वारा तथ्यों की गंभीरता से जांच की गई। यह विवेचना की गई कि उक्त आरोपियों द्वारा मृतक को किस प्रकार से प्रताड़ित किया गया था एवम प्रताड़ना के सम्बंध में आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के निवास व प्रतिष्ठानों पर दबिश दी तथा वहां से मृतक को प्रताड़ित किए जाने संबंधी साक्ष्य भी एकत्रित किए गए हैं।इस घटना में कुछ पत्रकार भी संलिप्त थे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इनकी शासन से अधिमान्यता निरस्त करने संबंधित कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना सारणी पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों के निवास स्थान एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अन्य राज्यों में भी टीम रवाना की गई है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.