मोहदा रेंज की खेरा सर्किल में ताप्ती नदी से रेत का अवैध खनन और परिवहन

मोहदा रेंज की खेरा सर्किल में ताप्ती नदी से रेत का अवैध खनन और परिवहन
परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़
बैतूल वन वृत के पश्चिम वन मंडल में सागोन वनों की अवैध कटाई के बाद अब जंगलों से होकर बहने वाली ताप्ती नदी से बड़े पैमाने पर रेत का अवेध कारोबार चल रहा है। रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन जिस तरह हो रहा है वह रेत माफिया को संरक्षण की तरफ इशारा कर रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम वन मंडल के अंतर्गतमोहदा रेंज के खेरा सर्किल की दाबिदा बीट के कंपार्टमेंट नंबर1469में वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ताप्ती नदी से रेत का अवैध खनन एवं परिवहन हो रहा है ,वह भी वन विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी।ताप्ती नदी की रेत का जगह- जगह भंडारण भी बेखौफ तरीके से किया जा रहा है। यह रेत महाराष्ट्र तक परिवहन की जा रही है।