भाजपा नेता राजा ठाकुर के 77वें जन्मदिन पर किया अंकुरित आहार का वितरण
✓भाजपा नेता राजा ठाकुर के 77वें जन्मदिन पर किया अंकुरित आहार का वितरण
परिधि न्यूज बैतूल

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा ठाकुर के 77वें जन्मदिन के अवसर पर आज 10 अक्टूबर को सुबह पुलिस ग्राउंड में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें परिवारजनों ने समाज सेवा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से अंकुरित आहार का वितरण किया। राजा ठाकुर, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं, उनके इस खास दिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन उनके परिवार और शुभचिंतकों द्वारा किया गया, जिसमें स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। राजा ठाकुर के परिवार ने इस पहल को एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में प्रस्तुत किया, जिसमें अंकुरित आहार के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भी राजा ठाकुर को उनके लंबे राजनीतिक जीवन और समाज सेवा में दिए गए योगदान के लिए बधाई दी।


कार्यक्रम के अगले चरण में केक काटकर श्री राजा ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर सभी ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सुबह से बधाईयों का तांता लगा रहा, परिवार एवं आरएसके स्टॉफ तथा शहर के गणमाण्य नागरिकों की उपस्थिति में जिला चिकित्सालय एवं पुलिस ग्राउंड में अंकुरित आहार वितरण कर जन्मदिन मनाया गया।