Betul and MP Latest News

संस्कृति और समाज से जुड़ने का प्लेटफार्म है गरबा महोत्सव – ऋतु खण्डेलवाल

आर.डी. पब्लिक स्कूल में अनंत गरबा-डांडिया महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

✓संस्कृति और समाज से जुड़ने का प्लेटफार्म है गरबा महोत्सव – ऋतु खण्डेलवाल
✓आर.डी. पब्लिक स्कूल में अनंत गरबा-डांडिया महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन
परिधि न्यूज बैतूल

शारदेय नवरात्रि पर्व पर जिले भर में मची गरबे की धूम के बीच उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान आर.डी. पब्लिक स्कूल में अनंत गरबा एवं डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। दो दिवसीय गरबा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर आर.डी. पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल ने कहा कि गरबा जैसे महोत्सव हमें अपनी संस्कृति एवं समाज से जुड़ने के लिए अच्छा प्लेटफार्म प्रदान करते है उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को ऐसे सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल करवाने की अपील की।

middle post add

लाइव आर्केस्ट्रा के माध्यम से हुई गरबा की प्रस्तुति
नवरात्रि पर्व के अवसर पर आर.डी.पब्लिक स्कूल बैतूल में 5 एवं 6 अक्टूबर को दो दिवसीय अनंत गरबा डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। दो दिवसीय अनंत गरबा एवं डांडिया महोत्सव में नागपुर की लाइव आर्केस्ट्रा के कलाकरों द्वारा गरबा महोत्सव में देवी गीतो की प्रस्तुति दी जा रही है। आर्केस्ट्रा के कलाकारों की प्रस्तुति पर छात्र-छात्राएं, अभिभावक सहित अन्य प्रतिभागी गरबा खेल रहे है। गरबा महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने नौ देवी की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। गरबा महोत्सव के पहले दिन नर्सरी से दूसरी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने गरबा-डांडियां का लुफ्त उठाया जबकि दूसरे दिन कक्षा तीसरी से कक्षा 12वीं के विद्यार्थी प्रतिभागी बनें।
डायरेक्टर ने गरबा कर किया उत्साहवर्धन


आर.डी. पब्लिक स्कूल बैतूल में आयोजित भव्य गरबा-डांडिया महोत्सव में लगभग सात सौ छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने गरबा-डांडिया प्रस्तुत किया। दो दिवसीय गरबा-डांडिया महोत्सव में लगभग दो हजार लोग शामिल हुए। आर.डी. पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल ने अभिभावकों एवं स्टाफ के साथ गरबा कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया

स्कूल की डायरेक्टर के मार्गदर्शन में आयोजित गरबा डांडिया महोत्सव के भव्य आयोजन की अभिभावकों द्वारा मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि आर.डी.पब्लिक स्कूल बैतूल में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं करियर के लिए मार्गदर्शन देने के साथ ही धर्म ,संस्कृति ,समाज और राष्ट्रीयता से जुड़ने के लिए ऐसे भव्य कार्यक्रम आयोजित करवाया जाना सराहनीय है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.