महाराष्ट्र सीमा के खोमाई और सुपाला में अवैध महुआ शराब के ठिकानों पर छापा, 10 ड्रमों,165 ट्यूब में भरा था 7 हजार 800 किलो महुआ लाहन
✓महाराष्ट्र सीमा के खोमाई और सुपाला में अवैध महुआ शराब के ठिकानों पर छापा, 10 ड्रमों,165 ट्यूब में भरा था 7 हजार 800 किलो महुआ लाहन
✓ भैंसदेही एवं सिराजगाव (महाराष्ट्र) पुलिस की संयुक्त कारवाई में 3 लाख 57 हजार का महुआ लाहन नष्ट
परिधि न्यूज बैतूल

पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया के निर्देशन में, आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन और एसडीओपी भैंसदेही भूपेन्द्र सिंह मौर्य के निर्देशन में 5 अक्टूबर को थाना भैंसदेही और महाराष्ट्र राज्य के थाना सिराजगाव की पुलिस तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र राज्य की सीमा से लगे ग्राम खोमई और सुपाला में कच्ची महुआ शराब के ठिकानों पर छापेमारी की।कारवाई के दौरान 10 ड्रमों और 165 ट्यूब में भरा महुआ लाहन, लगभग 7800 किलो, जिसकी अनुमानित कीमत 3,57,000 रुपये है, नष्ट किया गया।


इस कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी नीरज पाल और उनकी टीम तथा थाना सिराजगाव के प्रभारी महेंद्र गंवई और उनकी टीम ने आबकारी विभाग के सीनियर इंस्पेक्टर सूरज दावेदार और इंस्पेक्टर आनंद खाड़े के साथ मिलकर प्रभावी तरीके से 10 ड्रमों और 165 ट्यूबों में भरे महुआ लाहन को जमीन में फेंककर विधिवत नष्ट किया। साथ ही, शराब बनाने वाले अड्डों और संबंधित सामग्री को भी नष्ट किया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भैंसदेही, नीरज पाल, आर. 490 नारायण जाट, आर. 426 मनोज, आर. 683 नरेंद्र, आर. 600 सोनू, और थाना सिराजगाव (महाराष्ट्र) के थाना प्रभारी महेंद्र गंवाई और उनकी टीम के साथ आबकारी विभाग के सीनियर इंस्पेक्टर सूरज दावेदार और इंस्पेक्टर आनंद खाड़े की मुख्य भूमिका रही।