थायराइड जब योग से ठीक हुआ तो बन गए योग प्रशिक्षक

✓थायराइड जब योग से ठीक हुआ तो बन गए योग प्रशिक्षक
✓महदगांव के कृष्णा बघेले को हरिद्वार का मिला आमंत्रण
परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़

योग विद्या एक ऐसी विधा है जिसे हासिल करने में बड़ी लगन और मेहनत की आवश्यकता होती है, लेकिन बैतूल जिले के छोटे से कस्बे महदगांव के कृषक बिसनलाल बघेले के बड़े सुपुत्र कृष्णा बघेले को दस वर्ष पूर्व थायराइड की बीमारी थी, उन्होंने कई उपचार लिए लेकिन बीमारी ठीक नही हुई।जब कृष्णा ने आस्था चैनल पर बाबा रामदेव के द्वारा प्रसारित योग को अपनाया और थायराइड से मुक्ति पाई। खुद को पूरी तरह स्वस्थ पाकर उन्होंने छह माह में पूरे आसन योम, विलोम, प्राणायाम सभी आसन सफलता पूर्वक सीख लिए और अब ग्राम में योग की अलख जगा रहे है। हाल ही में योग गुरु बाबा रामदेव के आमंत्रण पर वे उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित शिविर में अपने योग का प्रदर्शन कर रहे है। कृष्णा की पहचान अब योग प्रशिक्षक के रूप में है। वे बताते है उन्हे योग ने आंतरिक बल दिया और मानसिक रूप से बिखरे। जीवन को फिर से सजोने की चाहत मिली।