Betul and MP Latest News

BETUL CRIME NEWS:मोनीबुडा छत्तीसगढ से बैतूल शहर में बेचने के लिये लाए थे गांजा

8.5 किलो गांजा, 300 क्वाटर देशी शराब किया बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

8.5 किलो गांजा, 300 क्वाटर देशी शराब किया बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

परिधि न्यूज बैतूल

जिले में एस पी निश्चल एन झारिया के निर्देशन में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। जिसके अंतर्गत अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा शराब बेचने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया । एस पी श्री झारिया, ए एस पी कमला जोशी, एसडीओपी सुश्री शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना गंज पुलिस द्वारा 2 अक्टूबर को 8.5 किलो गांजा एवं 300 क्वाटर देशी शराब बरामद किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर गांधी जयंती पर पुलिस मलकापुर रेलवे स्टेशन के पास बेग में अवैध मादक पदार्थ गांजा की डिलेवरी देने के फिराक में खड़े दो लड़कों को गिरफ्तार। सूचना पर गंज पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों लडकों को पकडा जिन्होंने अपना नाम दीपक पिता राजवीर मोरवंशी उम्र 26 साल नि. ओझाढाना तथा आदित्य पिता मुकेश ओटवाल उम्र 24 साल नि. इच्छावर जिला सीहोर का बताया। दोनो के कब्जे से दो बेग में करीब 8.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,20,000 रूपये का गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया ,आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ की जो आकाश पिता हल्लू अहाके उम्र 26 साल नि. ओझाढाना के द्वारा गांजा बेचना बताया जो आरोपी आकाश अहाके को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार किया गया । आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अवैध मादक पदार्थ मोनीबुडा छत्तीसगढ से बैतूल शहर में बेचने के लिये लाए थे । तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना गंज में अपराध क्र. 358/24 धारा 8/20,29 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया ।

middle post add

बोरी में शराब रखकर बेचते गिरफ्तार
एक अन्य मामले में मुखबिर द्वारा सूचना मिली की रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति सफेद बोरी में अवैध रूप से शराब रखकर बेचने के लिये घूम रहा है , की सूचना पर थाना गंज पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी बाबू सिंधी उर्फ राजकुमार पिता लद्धाराम बाधवानी उम्र 40 साल नि. भग्गूढाना के कब्जे से 300 क्वाटर देशी शराब कुल 54 ली. कीमती 18,000 रू. को विधिवत समक्ष गवाहान जप्त किया गया व आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया ।
इनकी विशेष भूमिका 

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रविकांत डेहरिया , उप निरीक्षक इरफान कुरैशी ,सउनि उमेश बिल्लारे, प्रआर आशीष ,प्रआर रामदास , प्रआर अतुल , प्रआर शंकरराव करोले ,आर मनोज , अनिरुद्ध , नरेंद्र, उत्कर्ष , गजानंद , सायबर सेल आर दीपेंद्र की विशेष भूमिका रही ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.