आमला नगर के प्रथम नागरिक नपा अध्यक्ष सहित नपा उपाध्यक्ष का बी एम ओ ने किया अपमान
सिविल अस्पताल के नवीन प्रसूति प्रतिक्षालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को नहीं किया आमंत्रित
✓आमला नगर के प्रथम नागरिक नपा अध्यक्ष सहित नपा उपाध्यक्ष का बी एम ओ ने किया अपमान
✓सिविल अस्पताल के नवीन प्रसूति प्रतिक्षालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को नहीं किया आमंत्रित
✓विवादित आमला बी एम ओ की एक और कारगुजारी
परिधि न्यूज बैतूल
जहां एक ओर प्रदेश सरकार जन प्रतिनिधियों के सम्मान हेतु प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है वही सरकार के नुमाइंदे सरकार की मंशा को पलीता लगाते दिख रहे है।ऐसा ही कुछ नजारा आज आमला में भी देखने को मिला।आज सिविल अस्पताल आमला में नवीन प्रसूति प्रतिक्षालय भवन का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन हुआ था।लोकार्पण कार्यक्रम डॉ योगेश पंडाग्रे विधायक आमला के हस्ते संपन्न हुआ।यह कार्यक्रम सिविल अस्पताल आमला के बी एम ओ अशोक नरवरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। बी एम ओ द्वारा इस लोकार्पण कार्यक्रम में आमला नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे सहित नगर पालिका के उपाध्यक्ष किशोर माथनकर को भी आमंत्रित नही किया गया था।यह स्थानीय जन प्रतिनिधि का अपमान है।लोकार्पण कार्यक्रम में सत्ता पक्ष से जुड़े छोटे से लेकर बड़े नेताओं को बुलाकर सम्मान दिया गया किंतु नपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को न बुलाकर उनका अपमान किया गया।आमला बी एम ओ की कार्यप्रणाली हमेशा से ही विवादास्पद रही है।अपनी हठधर्मिता के कारण ये कई बार विवादो मे आए।लोगो का कहना है की बी एम ओ अपने आपको को अस्पताल का सुप्रीमो समझते है।सत्ता पक्ष के नेताओं से मधुर संबंध और कृपा पात्र होने के कारण आए दिन विवादो में रहने के बाद भी इन पर कोई कार्यवाही नहीं होती।आज सिविल अस्पताल साधन सम्पन्न होने के बाद भी बी एम ओ की कार्यप्रणाली के कारण सुविधा विहीन है।आमला के नागरिकों और वरिष्ठ जनों ने इसे बी एम ओ की घोर लापरवाही और जानबूझकर कर अपमानित करने की कारगुजारी करार दिया है जबकि अस्पताल के तमाम जरूरी कार्य नपा द्वारा ही संपादित होते है।
इनका कहना…
मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
नितिन गाडरे
नपा अध्यक्ष आमला
एक जनप्रतिनिधि को बुलाने का प्रावधान था इसलिए हमने लीडिंग पार्टी के विधायक को आमंत्रित किया।
डॉ अशोक नरवरे, बी एम ओ आमला
